फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Sawan Third Somwar 2023: रुद्राभिषेक के लिए बहुत खास है सावन का तीसरा सोमवार, बन रहे 3 शुभ योग

Mon, 24 Jul 2023 09:34 AM IST
आशिकी पटेल धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: आशिकी पटेल Updated Mon, 24 Jul 2023 09:34 AM IST
विज्ञापन
Sawan Third Somwar 2023 date puja vidhi muhurat rudrabhishek time ravi yoga
रुद्राभिषेक के लिए बहुत खास है सावन का तीसरा सोमवार, बन रहे 3 शुभ योग - फोटो : अमर उजाला

Third Sawan Somwar Vrat 2023: इस समय सावन का महीना चल रहा है। सावन के सभी सोमवार शिव पूजा के लिए उत्तम माने जाते हैं। इस माह के दो सोमवार बीत चुके हैं। अब तीसरा सोमवार 24 जुलाई 2023 को है। सावन सोमवार पर भगवान भोलेनाथ की पूजा-अर्चना अनेक मनोरथों को पूर्ण करने वाली मानी गई है। सावन का तीसरा सोमवार बहुत खास माना जा रहा है, क्योंकि इस दिन रवि योग समेत 3 शुभ योगों का निर्माण हो रहा है। ऐसे में सावन के तीसरे सोमवार पर जो लोग रुद्राभिषेक कराना चाहते हैं, उनके लिए बहुत शुभ समय है। सावन सोमवार के दिन व्रत रख कर महादेव की आराधना करने से भक्तों के सभी कष्ट मिट जाते हैं। ऐसे में चलिए जानते हैं सावन के तीसरे सोमवार पर पूजा विधि, मुहूर्त और शुभ योग के बारे में...



Padmini Ekadashi 2023: अधिक मास की पद्मिनी एकादशी कब है? जानें शुभ मुहूर्त और महत्व

Sawan Third Somwar 2023 date puja vidhi muhurat rudrabhishek time ravi yoga
रुद्राभिषेक के लिए बहुत खास है सावन का तीसरा सोमवार, बन रहे 3 शुभ योग - फोटो : अमर उजाला

सावन के तीसरे सोमवार पर बन रहे तीन शुभ योग 
24 जुलाई को सावन के तीसरे सोमवार पर रवि योग, शिव योग और सिद्ध योग बन रहा है। रवि योग सुबह 05 बजकर 38 मिनट से ही शुरू जाएगा और यह रात 10 बजकर 12 मिनट तक है। 

Sawan Third Somwar 2023 date puja vidhi muhurat rudrabhishek time ravi yoga
रुद्राभिषेक के लिए बहुत खास है सावन का तीसरा सोमवार, बन रहे 3 शुभ योग - फोटो : अमर उजाला

वहीं शिव योग इस दिन सुबह से बना है, जो दोपहर 02 बजकर 52 मिनट तक रहेगा। इसके बाद सिद्ध योग दोपहर 02 बजकर 52 मिनट से पूरी रात तक है। इसके अलावा सावन के तीसरे सोमवार व्रत के दिन का शुभ मुहूर्त या अभिजित मुहूर्त दोपहर 12 बजे से लेकर दोपहर 12 बजकर 55 मिनट तक है। 

Raksha Bandhan 2023: इस साल 2 दिन मनाया जाएगा रक्षाबंधन, जानिए भाई को राखी बांधने की सही तिथि और शुभ मुहूर्त 

विज्ञापन
विज्ञापन
Sawan Third Somwar 2023 date puja vidhi muhurat rudrabhishek time ravi yoga
रुद्राभिषेक के लिए बहुत खास है सावन का तीसरा सोमवार, बन रहे 3 शुभ योग - फोटो : अमर उजाला

सावन के तीसरे सोमवार पर रुद्राभिषेक का मुहूर्त
सावन के तीसरे सोमवार पर रुद्राभिषेक के लिए शिववास सुबह लेकर दोपहर 01 बजकर 42 मिनट तक है। इस दिन शिववास नंदी पर है। ऐसे में आप सुबह से लेकर दोपहर 01 बजकर 42 मिनट तक रुद्राभिषेक कर सकते हैं। 

विज्ञापन
Sawan Third Somwar 2023 date puja vidhi muhurat rudrabhishek time ravi yoga
रुद्राभिषेक के लिए बहुत खास है सावन का तीसरा सोमवार, बन रहे 3 शुभ योग - फोटो : iStock

सावन के तीसरे सोमवार पर इस विधि से करें पूजा

  • सावन के तीसरे सोमवार पर सुबह स्नान के बाद व्रत और शिवजी की पूजा का संकल्प लें।
  • सुबह शुभ मुहूर्त में किसी शिव मंदिर में जाकर या घर ही शिवलिंग की विधि पूर्वक पूजा अर्चना करें।
  • गंगाजल या दूध से शिवजी का अभिषेक करें।
  • इसके बाद भगवान शिव शम्भू को को चंदन, अक्षत, सफेद फूल, बेलपत्र, भांग की पत्तियां, शमी के पत्ते, धतूरा, भस्म और फूलों की माला अर्पित करें।
  • इसके बाद शिव जी शहद, फल, मिठाई, शक्कर, धूप-दीप अर्पित करें।
  • शिव चालीसा का पाठ और सोमवार व्रत कथा का पाठ करें।
  • आखिर में शिवलिंग के समक्ष घी का दीपक जलाएं और भोलेनाथ की आरती करें।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स,स्वास्थ्य संबंधी सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed