फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Sawan 3rd Somwar: बेहद शुभ योग में है सावन का तीसरा सोमवार, जानें शिव जी को प्रसन्न करने के उपाय और पूजा विधि

Mon, 24 Jul 2023 09:34 AM IST
आशिकी पटेल धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: आशिकी पटेल Updated Mon, 24 Jul 2023 09:34 AM IST
विज्ञापन
Sawan Third Somwar 2023 Date Puja Vidhi Muhurat and Upay to please lord shiva
बेहद शुभ योग में है सावन का तीसरा सोमवार, जानें शिव जी को प्रसन्न करने के उपाय और पूजा विधि - फोटो : iStock

Sawan Third Somwar 2023: आज यानी 24 जुलाई 2023 को सावन का तीसरा सोमवार है। सावन के सभी सोमवार पर भगवान भोलेनाथ की पूजा-अर्चना की जाती है। सावन के सोमवार सभी मनोरथों को पूर्ण करने वाले माने गई हैं। इस दिन लोग मंदिर जाकर शिवलिंग का जलाभिषेक करते हैं। सावन सोमवार के दिन व्रत रखकर महादेव की आराधना करने से भक्तों के सभी कष्ट मिट जाते हैं। इस बार सावन के तीसरे सोमवार को बहुत खास माना जा रहा है, क्योंकि इस दिन रवि योग समेत 3 शुभ योगों का निर्माण हो रहा है। इसके अलावा इस दिन शिव वास नंदी पर है, जो कि रुद्राभिषेक के लिए बहुत शुभ है। ऐसे में चलिए जानते हैं सावन के तीसरे सोमवार पर पूजा विधि और शिव जी को प्रसन्न करने के उपाय...

Sawan Third Somwar 2023: रुद्राभिषेक के लिए बहुत खास है सावन का तीसरा सोमवार, बन रहे 3 शुभ योग 

Sawan Third Somwar 2023 Date Puja Vidhi Muhurat and Upay to please lord shiva
बेहद शुभ योग में है सावन का तीसरा सोमवार, जानें शिव जी को प्रसन्न करने के उपाय और पूजा विधि - फोटो : iStock
सावन के तीसरे सोमवार पर इस विधि से करें पूजा
  • सावन के तीसरे सोमवार पर सुबह स्नान के बाद व्रत और शिवजी की पूजा का संकल्प लें।
  • सुबह शुभ मुहूर्त में किसी शिव मंदिर में जाकर या घर ही शिवलिंग की विधि पूर्वक पूजा अर्चना करें।
  • गंगाजल या दूध से शिवजी का अभिषेक करें।
  • इसके बाद भगवान शिव शम्भू को को चंदन, अक्षत, सफेद फूल, बेलपत्र, भांग की पत्तियां, शमी के पत्ते, धतूरा, भस्म और फूलों की माला अर्पित करें।
  • इसके बाद शिव जी शहद, फल, मिठाई, शक्कर, धूप-दीप अर्पित करें।
  • शिव चालीसा का पाठ और सोमवार व्रत कथा का पाठ करें।
  • आखिर में शिवलिंग के समक्ष घी का दीपक जलाएं और भोलेनाथ की आरती करें।
Sawan Third Somwar 2023 Date Puja Vidhi Muhurat and Upay to please lord shiva
बेहद शुभ योग में है सावन का तीसरा सोमवार, जानें शिव जी को प्रसन्न करने के उपाय और पूजा विधि - फोटो : iStock

शिवजी को प्रसन्न करने के उपाय
सावन के तीसरे सोमवार पर आप अपने सामर्थ्य अनुसार अन्न का दान करें। इस दिन आप काला तिल, नमक, चावल आदि का दान कर सकते हैं। इससे भगवान प्रसन्न होकर आप पर कृपा बरसाएंगे।

Shiv Tandav Stotram Lyrics: बहुत चमत्कारी है शिव तांडव स्तोत्र, जानिए इसके लाभ और पाठ करने की विधि 

विज्ञापन
विज्ञापन
Sawan Third Somwar 2023 Date Puja Vidhi Muhurat and Upay to please lord shiva
बेहद शुभ योग में है सावन का तीसरा सोमवार, जानें शिव जी को प्रसन्न करने के उपाय और पूजा विधि - फोटो : iStock

धन लाभ के लिए उपाय
यदि आप पैसों की तंगी से परेशान हैं तो सावन के तीसरे सोमवार पर दूध में गंगाजल मिलाकर शिवलिंग का अभिषेक करें। इस उपाय को करने से धन आगमन  के स्रोत बनते हैं।

विज्ञापन
Sawan Third Somwar 2023 Date Puja Vidhi Muhurat and Upay to please lord shiva
बेहद शुभ योग में है सावन का तीसरा सोमवार, जानें शिव जी को प्रसन्न करने के उपाय और पूजा विधि - फोटो : iStock

सफलता के लिए उपाय
मेहनत के बाद भी यदि आपको करियर में मन मुताबिक सफलता नहीं मिल पा रही है तो इसके लिए आप सावन सोमवार के दिन गन्ने के रस से भगवान शिव का अभिषेक करें। इस उपाय को करने से जल्द सफलता मिलती है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स,स्वास्थ्य संबंधी सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed