Sawan Somwar 2024 Wishes: देवों के देव महादेव के प्रिय माह सावन की शुरुआत 22 जुलाई 2024 से हो चुकी है। ये माह शिव भक्तों के लिए बेहद खास होता है। इस दौरान भारत में कांवड़ यात्रा भी निकाली जाती है, जिसका समापन सावन शिवरात्रि पर होता है। हिंदू धर्म में सावन महीने को प्रेम, हरियाली और बरसात का प्रतीक माना गया है। इस माह के प्रत्येक सोमवार को व्रत रखने का भी विधान है। ये उपवास सुहागिन महिलाओं के लिए बेहद खास होता है। इसे रखने से वैवाहिक जीवन में खुशहाली बनी रहती हैं। ऐसे में सावन का दूसरा सोमवार भी सभी के लिए शुभ होने वाला है, क्योंकि इस दिन कई शुभ योग का निर्माण हो रहा है।
Sawan Somwar 2024 Wishes: सावन के दूसरे सोमवार पर शिव की भक्ति में रहें लीन, अपनों को भेजें ये शुभकामना सदेंश
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ॐ त्र्यम्बकं यजामहे सुगन्धिं पुष्टिवर्धनम् ।
उर्वारुकमिव बन्धनान् मृत्योर्मुक्षीय मामृतात्।।
सावन सोमवार की हार्दिक शुभकामनाएं
मंदिर की घंटी, आरती की थाली
नदी के किनारे सूरज की लाली
जिंदगी में आए खुशियों की बहार
मुबारक हो आपको सावन सोमवार का त्योहार।
सावन सोमवार की हार्दिक शुभकामनाएं
सावन की रिमझिम बूंदों में शिव का वास है,
हर हर महादेव का गूंजता शोर आसपास है।
भोलेनाथ का आशीर्वाद हो सब पर हर पल,
सावन का महीना सभी को लगे खुशहाल और खास है।
सावन सोमवार की हार्दिक शुभकामनाएं
शिव ओंकार है, शिव ब्रह्म है,
शिव शक्ति है, शिव भक्ति है,
आओ सावन में भगवान शिव का नमन करें
उनका आशीर्वाद हम सब पर बना रहे
सावन सोमवार की हार्दिक शुभकामनाएं