ॐ नमः शिवाय।
Sawan Somwar Vrat 2024: हिंदू धर्म में सावन माह को तपस्या और प्राकृतिक सौंदर्य का प्रतीक माना जाता है। इस माह का प्रत्येक दिन भोलेनाथ की पूजा अर्चना को समर्पित है। मान्यता है सावन में भगवान शिव की आराधना करने से जीवन में सुख-समृद्धि बनी रहती है। साथ ही मनचाहे परिणामों के भी योग बनते हैं। इस दौरान चातुर्मास होने के कारण माह की महत्ता अधिक बढ़ जाती है। बता दें, चातुर्मास में पूरी सृष्टि का संचालन शंकर जी के हाथों में होता है। ऐसे में सावन सोमवार के व्रत रखने से वैवाहिक जीवन में खुशियां बनी रहती है।
इस साल सावन महीने की शुरुआत 22 जुलाई 2024 से हुई थी। इस दिन ही सावन सोमवार का पहला व्रत रखा गया था। ऐसे में सावन का दूसरा व्रत आज यानी 29 जुलाई 2024 को रखा जा रहा है। आज यानी सावन के दूसरे सोमवार पर भरणी नक्षत्र प्रातः 10 बजकर 55 मिनट तक है, उसके बाद से कृत्तिका नक्षत्र है। ऐसे में आइए महादेव की पूजा विधि के बारे में जान लेते हैं।