Sawan Month 2022 Upay: शिव उपासना का पवित्र माह सावन शुरू हो चूका है। इस माह में विधि-विधान से भगवान भोलेनाथ की पूजा की जाती है। वैसे तो ये पूरा माह शिव आराधना के लिए उत्तम माना जाता है, लेकिन इस माह में पड़ने वाले प्रत्येक सोमवार का अलग ही महत्व है। कल यानी 25 जुलाई को सावन महीने का दूसरा सोमवार है। इस दिन व्रत रखते हैं देवों के देव महादेव की पूजा करते हैं। सुबह से ही शिव मंदिरों और शिवालयों में भक्तों की भीड़ लगी रहती है। इस दिन लोग शिवलिंग पर जल चढ़ाते हैं। शिव शम्भू को प्रसन्न करने के लिए लोग अलग-अलग तरीकों से पूजन करते हैं। मान्यता है कि सावन में अलग-अलग मनोकामनाओं की पूर्ति के उपाय किए जा सकते हैं। सावन में वास्तु में बताए गए उपायों को करने से घर- परिवार में खुशहाली बने रहती है। इसके साथ ही धन, स्वास्थ्य और कार्यक्षेत्र में सुखद परिणाम सामने आते हैं। आइए जानते हैं क्या हैं ये उपाय
Sawan Somvar 2022: सावन के दूसरे सोमवार पर करें ये उपाय, आ सकती है घर में खुशहाली
धर्म डेस्क, अमर उजला, नई दिल्ली
Published by: श्वेता सिंह
Updated Sun, 24 Jul 2022 05:41 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन