Happy Sawan Shivratri 2025 Wishes in Hindi: हर साल आने वाली बारह शिवरात्रियों में सावन माह की शिवरात्रि का विशेष महत्व होता है। यह दिन भगवान शिव की उपासना और आशीर्वाद प्राप्त करने का श्रेष्ठ अवसर माना जाता है। इस वर्ष सावन शिवरात्रि 23 जुलाई 2025, दिन मंगलवार को मनाई जाएगी। श्रद्धालु इस दिन व्रत रखते हैं, शिवलिंग का जलाभिषेक करते हैं और भक्ति भाव से दिनभर भोलेनाथ का नाम जपते हैं। मान्यता है कि सावन शिवरात्रि पर की गई पूजा महादेव को अतिप्रिय होती है और इससे जीवन में सुख, शांति व मंगलता का आगमन होता है। इस पावन अवसर पर आइए हम सभी भगवान शिव के चरणों में श्रद्धा सुमन अर्पित करें और अपने अपनों को दिल से शुभकामनाएं भेजें।
Sawan Shivratri 2025 Wishes: आज सावन शिवरात्रि पर प्रियजनों और दोस्तों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश
Happy Sawan Shivratri: इस वर्ष सावन शिवरात्रि 23 जुलाई 2025, दिन मंगलवार को मनाई जाएगी। श्रद्धालु इस दिन व्रत रखते हैं, शिवलिंग का जलाभिषेक करते हैं और भक्ति भाव से दिनभर भोलेनाथ का नाम जपते हैं।
भक्ति में है शक्ति
शक्ति में संसार है
त्रिलोक में है जिसकी चर्चा
उन शिव जी का आज त्यौहार है
सावन शिवरात्रि की हार्दिक शुभकामनाएं
भोलेनाथ की बनी रहे आप पर छाया
पलट दे जो आपकी किस्मत की काया
मिले आपको वो सब अपनी जिंदगी में
जो कभी किसी ने नहीं पाया
सावन शिवरात्रि की हार्दिक शुभकामनाएं
कर्ता करे ना कर सके,
शिव करे सो होय,
तीन लोक नौ खंड में,
महाकाल से बड़ा ना कोय
सावन शिवरात्रि की हार्दिक शुभकामनाएं
एक पुष्प
एक बेलपत्र
एक लोटा जल की धार
भोला कर दे सबका उद्धार!
सावन शिवरात्रि की शुभकामनाएं