Sawan Shivratri 2022: भगवान शिव को समर्पित सावन के पवित्र महीने की शुरुआत 14 जुलाई 2022, गुरुवार को हुई थी। सावन के इस महीने में भगवान शिव और माता पार्वती के भक्त सोमवार और मंगलवार को व्रत उपवास रख कर पूजा अर्चना करते हैं। सोमवार को रखे जाने वाले व्रत को सावन सोमवार व्रत कहा जाता है और मंगलवार को मंगला गौरी व्रत के रूप में जाना जाता है। सावन के दूसरे मंगलवार को सावन शिवरात्रि मनाई जाएगी। इस साल सावन माह की शिवरात्रि 26 जुलाई 2022 दिन मंगलवार को मनाई जाएगी। मान्यता है कि इस दिन व्रत रखने और पूजा-अर्चना करने वाले भक्तों पर महादेव जल्दी प्रसन्न होते हैं और उन्हें उनकी विशेष कृपा प्राप्त होती है। शिव जी की कृपा जिन लोगों पर होती है, उनके जीवन में कभी भी सुख समृद्धि की कमी नहीं होती। आइए जानते हैं सावन शिवरात्रि का महत्व और क्यों मनाई जाती है सावन की शिवरात्रि
Sawan Shivratri 2022: क्यों मनाई जाती है मासिक शिवरात्रि? जानिए सावन शिवरात्रि का महत्व
सावन शिवरात्रि 2022 तिथि
सावन शिवरात्रि तिथि- 26 जुलाई 2022, दिन मंगलवार
चतुर्दशी तिथि आरंभ- 26 जुलाई 2022, मंगलवार सायं 06: 46 मिनट से
चतुर्दशी तिथि समाप्त- 27 जुलाई 2022, बुधवार रात्रि 09:11 मिनट पर
सावन शिवरात्रि 2022 निशिता काल पूजा का समय
शिवरात्रि पूजा करने का सबसे शुभ समय निशिता काल है, और यह 27 जुलाई को प्रातः 12:07 से 12:49 बजे तक रहता है।
सावन शिवरात्रि 2022 प्रहर का समय
पूजा के समय को चार प्रहरों में बांटा गया है, और वे इस प्रकार हैं:
पहला प्रहर - सायं 7:16 बजे से रात्रि 9:52 बजे तक (26 जुलाई)
दूसरा प्रहर - 26 जुलाई को रात्रि 9:52 बजे से 27 जुलाई को दोपहर 12:28 बजे तक
तीसरा प्रहर - 27 जुलाई को पूर्वाह्न 12:28 बजे से 3:04 बजे तक
चौथा प्रहर - 27 जुलाई को प्रातः 3:04 से 5:40 बजे तक
पारण व्रत तोड़ने की रस्म है और शिवरात्रि व्रत तोड़ने का सही समय 27 जुलाई को प्रातः 5:40 बजे से दोपहर 3:51 बजे के बीच है।
क्यों मनाई जाती है सावन शिवरात्रि
प्रतिवर्ष श्रावण माह में आने वाली चतुर्दशी को शिवरात्रि मनाई जाती है। कहते हैं कि भगवान शिव ने अमृत मंथन के दौरान निकले हलाहल नामक विष को अपने कंठ में रख लिया था। इसी विष की तपन को शांत करने के लिए इस दिन सभी देवताओं ने उनका जल और पंचामृत से अभिषेक किया था। इसलिए भगवान शिव नीलकंठ कहलाए। इसी के कारण सावन शिवरात्रि मनाई जाती है।