Second Monday Of Shravan Month Auspicious : भगवान शिव का सबसे प्रिय सावन का पवित्र महीना चल रहा है और और आज यानी 25 जुलाई को सावन का दूसरा सोमवार व्रत है। इस दिन प्रदोष व्रत का भी शुभ संयोग बन रहा है। श्रावण माह में पड़ने वाले सोम प्रदोष की महत्ता बहुत अधिक होती है। शास्त्रों के अनुसार, प्रदोष व्रत भी भगवान शंकर को समर्पित माना गया है। इसके साथ ही इस दिन सर्वार्थ सिद्धि व अमृत सिद्धि के साथ धुव्र योग बन रहा है। इस योग में पूजा-अर्चना करने से भगवान शिव व माता पार्वती के आशीर्वाद से मनोकामनाएं शीघ्र पूरी होती हैं। यदि आप पूरे सावन शिवोपासना नहीं कर पा रहे हैं तो सोम प्रदोष के दिन भक्ति-भाव से जल,गंगाजल,बिल्वपत्र,धतूरा,दूध,पंचामृत,अक्षत आदि से पूजन कर और मुख से बम-बम की ध्वनि निकालने से भगवान आशुतोष शीघ्र प्रसन्न हो जाते हैं। इनके अलावा इस दिन आप अपनी राशि के अनुसार ये पूजा सामग्री भी शिवलिंग पर अर्पित करते हैं तो ऐसा करना आपके लिए बेहद शुभ और फलदाई रहेगा।
Sawan Somwar 2022 Horoscope: दूसरा सावन सोमवार आज, मनोकामना की पूर्ति के लिए करें राशि के अनुसार करें अभिषेक
धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: विनोद शुक्ला
Updated Mon, 25 Jul 2022 06:44 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन