फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Sawan Somwar 2022 Horoscope: दूसरा सावन सोमवार आज, मनोकामना की पूर्ति के लिए करें राशि के अनुसार करें अभिषेक

Mon, 25 Jul 2022 06:44 AM IST
विनोद शुक्ला धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: विनोद शुक्ला Updated Mon, 25 Jul 2022 06:44 AM IST
विज्ञापन
Sawan 2nd Somwar 2022 Second Monday Of Shravan Month Auspicious For These Zodiac
sawan somvar 2022: श्रावण माह में पड़ने वाले सोम प्रदोष की महत्ता बहुत अधिक होती है। शास्त्रों के अनुसार, प्रदोष व्रत भी भगवान शंकर को समर्पित माना गया है। - फोटो : अमर उजाला

Second Monday Of Shravan Month Auspicious : भगवान शिव का सबसे प्रिय सावन का पवित्र महीना चल रहा है और और आज यानी 25 जुलाई को सावन का दूसरा सोमवार व्रत है।  इस दिन प्रदोष व्रत का भी शुभ संयोग बन रहा है। श्रावण माह में पड़ने वाले सोम प्रदोष की महत्ता बहुत अधिक होती है। शास्त्रों के अनुसार, प्रदोष व्रत भी भगवान शंकर को समर्पित माना गया है। इसके साथ ही इस दिन सर्वार्थ सिद्धि व अमृत सिद्धि के साथ धुव्र योग बन रहा है। इस योग में पूजा-अर्चना करने से भगवान शिव व माता पार्वती के आशीर्वाद से मनोकामनाएं शीघ्र पूरी होती हैं। यदि आप पूरे सावन शिवोपासना नहीं कर पा रहे हैं तो सोम प्रदोष के दिन भक्ति-भाव से जल,गंगाजल,बिल्वपत्र,धतूरा,दूध,पंचामृत,अक्षत आदि से पूजन कर और मुख से बम-बम की ध्वनि निकालने से भगवान आशुतोष शीघ्र प्रसन्न हो जाते हैं। इनके अलावा इस दिन आप अपनी राशि के अनुसार ये पूजा सामग्री भी शिवलिंग पर अर्पित करते हैं तो ऐसा करना आपके लिए बेहद शुभ और फलदाई रहेगा।

Sawan 2nd Somwar 2022 Second Monday Of Shravan Month Auspicious For These Zodiac
mesh rashifal 2022 - फोटो : अमर उजाला
मेष- जल में गुड़ मिलाकर भगवान शिव का अभिषेक करें। बेलपत्र पर सफ़ेद चंदन से राम नाम लिखकर शिवलिंग पर अर्पित कर दें।
लाभ- मेष राशि के जातक सावन के दूसरे सोमवार पर भगवान शिव का अभिषेक ऐसे करने पर नौकरी में प्रमोशन और धन लाभ होगा।
Sawan 2nd Somwar 2022 Second Monday Of Shravan Month Auspicious For These Zodiac
TAURUS RASHIFAL - फोटो : अमर उजाला
वृष- शिवलिंग पर दूध-दही से अभिषेक और हरश्रृंगार के फूलों की माला चढ़ाकर सफ़ेद चंदन से त्रिपुण्ड लगाएं।
लाभ-  संतान प्राप्ति करने की इच्छा पूरी होगी और घर पर मां लक्ष्मी का आगमन होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Sawan 2nd Somwar 2022 Second Monday Of Shravan Month Auspicious For These Zodiac
Gemini - फोटो : अमर उजाला
मिथुन- इस राशि वाले गन्ने के रस से भगवान भोलेनाथ का अभिषेक करेंगे तो विशेष लाभ मिलेगा। इसके अलावा भगवान शिव का शहद से रुद्राभिषेक करें।
लाभ- वैवाहिक जीवन सुखी पूर्वक बीतेगा। जीवनसाथी का भरपूर साथ मिलेगा।
विज्ञापन
Sawan 2nd Somwar 2022 Second Monday Of Shravan Month Auspicious For These Zodiac
Cancer - फोटो : अमर उजाला
कर्क- इस दिन भगवान शिव को दूध,दही,घी,गंगाजल और मिश्री से अभिषेक करें।
लाभ- समाज में आपका मान-सम्मान बढ़ेगा। चारो तरफ आपके काम की तारीफ होगी। आर्थिक स्थिति के लिए अच्छा रहेगा।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स,स्वास्थ्य संबंधी सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed