फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Sawan 2024: सावन में महादेव को जरूर चढ़ाएं ये चीजें, भोलेनाथ करेंगे हर इच्छा पूरी

Thu, 04 Jul 2024 07:39 AM IST
मेघा कुमारी धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: मेघा कुमारी Updated Thu, 04 Jul 2024 07:39 AM IST
विज्ञापन
Sawan 2024 Date puja vidhi Know What Can Impress Lord Shiva
कब है सावन 2024 ? - फोटो : freepik

Sawan 2024: देवों के देव महादेव के प्रिय माह सावन की जल्द ही शुरुआत होने वाली है। इस माह में उनकी पूजा करने से मनचाहे परिणामों की प्राप्ति होती हैं। मान्यता है कि भोले बाबा की भक्ति में भी शक्ति होती है। ऐसे में उनकी पूजा अर्चना करने से जातक के मन से सभी प्रकार के डर भय दूर हो जाते हैं। कहा जाता है कि जिन लोगों पर भगवान भोलेनाथ की कृपा होती है, उसकी जिंदगी का पासा पलट जाता है। साथ ही सभी बिड़गे कार्य बनने लगते है।  


 

सावन में आने वाले सभी सोमवार का अपना अलग महत्व है। इस दिन सभी भक्तजन उपवास रखते हैं। ये दिन सुहागिन महिलाओं के लिए भी बेहद शुभ होता है। इस दिन वह शिव जी की आराधना करते हुए वैवाहिक जीवन सुखमय की कामना करती है। ऐसे में भोले भंडारी की पूजा के लिए कुछ विशेष सामग्री का भी प्रयोग किया जाता है। इस दौरान उनकी प्रिय चीजें अर्पित करना बेहद लाभकारी होता है। इससे वह प्रसन्न होते हैं। इसी कड़ी में आइए जान लेते हैं कि महादेव की पूजा में किन चीजों को चढ़ाना चाहिए। 

Sawan 2024 Date puja vidhi Know What Can Impress Lord Shiva
सावन 2024 - फोटो : free pic

कब है सावन 2024 ?
22 जुलाई 2024 से सावन माह की शुरुआत होने वाली है। इसका समापन 19 अगस्त 2024 के दिन होगा। इस दौरान सावन का पहला सोमवार व्रत 22 जुलाई 2024 के दिन रखा जाएगा। दूसरा सोमवार व्रत 29 जुलाई, तीसरा 5 अगस्त, चौथा 12 अगस्त और पांचवां सोमवार व्रत 19 अगस्त 2024 के दिन रखा जाएगा।  

Sawan 2024 Date puja vidhi Know What Can Impress Lord Shiva
सावन 2024 - फोटो : freepik
भोलेनाथ को ये चीजें करें अर्पित
  • सावन में महादेव की पूजा के दौरान उन्हें बेलपत्र के साथ बेल का फूल भी अर्पित करना चाहिए। माना जाता है कि यह शिव जी का पसंदीदा फूल है। इसे चढ़ाने से पति-पत्नी के बीच रिश्ते मजबूत होते हैं। इसके अलावा आप धतूरे का फूल भी शिव जी को अर्पित कर सकते हैं। मान्यता है कि इस फूल को चढ़ाने से संतान प्राप्ति का आशीर्वाद मिलता है।
  • सावन माह में आने वाली महाशिवरात्रि के दिन भगवान शिव को भांग जरूर अर्पित करें। मान्यता है कि जब महादेव ने विष का पान किया था। तब उनके उपचार के लिए कई जड़ी बूटियों का इस्तेमाल किया गया था, जिसमें भांग भी शामिल थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Sawan 2024 Date puja vidhi Know What Can Impress Lord Shiva
सावन 2024 - फोटो : freepik
  • जीवन में कष्टों के निवारण के लिए शिवलिंग पर कच्चा दूध चढ़ाना चाहिए। इसे बहुत शुद्ध और पवित्र माना जाता है। कहते है कि कच्चा दूध चढ़ाने से भगवान शिव प्रसन्न होते हैं और सभी मनोकामनाएं पूरी करते हैं।
  • शिव जी का अभिषेक करते समय हमेशा शिवलिंग पर शहद चढ़ाना चाहिए। मान्यता है कि इससे सभी पाप दूर होने लगते हैं। साथ ही व्यक्ति को मोक्ष की प्राप्ति होती है।
  • सावन में पूरे माह या सोमवार को उनकी पूजा के दौरान शुद्ध घी, गंगाजल, धतूरा, चंदन और फल जरूर अर्पित करने चाहिए।
विज्ञापन
Sawan 2024 Date puja vidhi Know What Can Impress Lord Shiva
सावन 2024 - फोटो : freepik
पूजा करते समय इन 3 मंत्रों का जाप कर सकते हैं
ॐ नमः शिवाय !!

ॐ त्र्यम्बकं यजामहे सुगंधिम पुष्टिवर्धनम् | उर्वारुकमिव बन्धनान् मृत्योर्मुक्षीय मामृतात ||

कर्पूर गौरं करुणावतारं संसार सारं, भुजगेंद्र हारम | सदा वसंतं हृदये, अरविंदे भवं भवानी सहितं नमामि ||

डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): ये लेख लोक मान्यताओं पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स,स्वास्थ्य संबंधी सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed