Shardiya Navratri 2026 Vrat Niyam: शारदीय नवरात्रि का पावन पर्व जारी है। यह समय मां दुर्गा की आराधना, पूजा-पाठ और साधना के साथ-साथ मन को शांत रखने, धैर्य बनाए रखने और क्रोध का त्याग करने के लिए भी विशेष माना जाता है। नवरात्रि के इन नौ दिनों में भक्त मां दुर्गा की कृपा प्राप्त करने के लिए व्रत रखते हैं और विधि-विधान से उनकी पूजा-अर्चना करते हैं। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, इस दौरान कुछ विशेष नियमों का पालन करने से घर में सुख-शांति और सकारात्मकता बनी रहती है। यही वजह है कि नवरात्रि के दौरान खानपान से लेकर दिनचर्या और व्यवहार तक कई बातों का विशेष ध्यान रखने की सलाह दी जाती है। ऐसे में अगर आप भी नवरात्रि के व्रत रख रहे हैं या मां दुर्गा की पूजा कर रहे हैं, तो आइए जानते हैं कि इन नौ दिनों में किन बातों का ध्यान रखना चाहिए और किन गलतियों को करने से बचना चाहिए।
नवरात्रि के नौ दिन इन 5 बड़ी बातों का रखें खास ध्यान, व्रत का मिलेगा पूरा फल और प्रसन्न होंगी देवी
धर्म डेस्क, अमर उजाला
Published by: मेघा कुमारी
Updated Mon, 12 Oct 2026 02:55 PM IST
सार
Shardiya Navratri 2026 Vrat Niyam: शारदीय नवरात्रि जारी है और इस दौरान घरों में कई नियमों का विशेष ध्यान रखा जाता है। खासतौर पर पूजा-पाठ और खानपान से जुड़े नियमों का पालन करने की मान्यता है। आइए इन्हें जानते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन