फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Festival list 2024: कब-कब है सुहाग पर्व से जुड़े व्रत, जानें हरियाली तीज से लेकर करवा चौथ की तारीख

Wed, 03 Jul 2024 06:17 PM IST
मेघा कुमारी धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: मेघा कुमारी Updated Wed, 03 Jul 2024 06:17 PM IST
विज्ञापन
Festival list 2024 Calendar know karwa chauth and teej date
Festival list 2024 Calendar - फोटो : freepik

Festival list 2024 Calendar: हर सुहागिन महिला के लिए उसका सुहाग सबसे पहले आता है। इसकी रक्षा के लिए वह कई उपवास व पूजा पाठ भी करती हैं। वहीं जब-जब बात सुहाग के रक्षा की आती है, तब-तब सावित्री का नाम लिया जाता है। कहते हैं कि सावित्री ने अपने पति सत्यवान के प्राण यमराज से भी वापस ले लिए थे। तभी से वट सावित्री व्रत रखने की प्रथा मानी जाती है।



हिंदू धर्म में पति की लंबी आयु, तरक्की और अच्छी सेहत के लिए कई अन्य उपवास भी किए जाते हैं, इनमें हरितालिका तीज, हरियाली तीज और करवा चौथ का व्रत मुख्य रूप से शामिल है। ये सभी व्रत सुहागिन महिलाओं के लिए बेहद खास होते हैं। इनमें से करवा चौथ पर सुहागिनें पति की लंबी आयु के लिए निर्जला व्रत करती हैं।

वहीं वैवाहिक जीवन में खुशहाली के लिए हरियाली तीज का व्रत रखा जाता है। मान्यता है कि इन उपवास को रखने से जीवनसाथी के साथ रिश्ते मजबूत होते हैं और परिवार में खुशियां बनी रहती है। इसी कड़ी में आइए जानते हैं कि इस साल ये व्रत कब-कब रखे जाएंगे।

Festival list 2024 Calendar know karwa chauth and teej date
Festival list 2024 Calendar - फोटो : अमर उजाला

हरियाली तीज 2024
हर साल सावन माह के शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि को हरियाली तीज मनाई जाती है। इस साल हरियाली तीज का व्रत 7 अगस्त 2024 को रखा जाएगा। इस व्रत में शिव जी और पार्वती माता की पूजा का विधान है। माना जाता है कि इस दिन व्रत रखने से वैवाहिक जीवन में खुशहाली बनी रहती है।

धार्मिक मान्यताओं के अनुसार इस दिन भगवान शिव और माता पार्वती का पुनर्मिलन हुआ था। इस व्रत में हरे रंग का अधिक महत्व है, इसलिए इसे हरियाली तीज कहा जाता है। इस दिन हरी साड़ी, हरी चूड़ियां आदि पहनने का विधान है।

Festival list 2024 Calendar know karwa chauth and teej date
Festival list 2024 Calendar - फोटो : istock

कजली तीज 2024
कजली तीज का व्रत भाद्र मास के कृष्ण पक्ष की तृतीया तिथि को रखा जाता है। इसे बूढ़ी तीज के नाम से भी जाना जाता है। इस दिन सुहागिन महिलाएं पति की लंबी उम्र के लिए व्रत रखती हैं। इस दौरान भगवान शिव और पार्वती माता की पूजा करने से अखंड सौभाग्य का आशीर्वाद प्राप्त होता है। वहीं इस साल 22 अगस्त 2024 को कजली तीज का व्रत रखा जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Festival list 2024 Calendar know karwa chauth and teej date
Festival list 2024 Calendar - फोटो : Freepik

हरतालिका तीज 2024
इस साल हरतालिका तीज 6 सितंबर 2024 को मनाई जाएगी। इस दिन भगवान शिव और माता पार्वती की पूजा की जाती है। साथ ही सुहागिनें सुख-सौभाग्य की कामना के लिए व्रत रखती हैं। इस दौरान कुंवारी लड़कियां अच्छे वर के लिए यह व्रत रखती हैं। हरतालिका तीज निर्जला व्रत होता है। इस दिन महिलाएं बिना अन्न-जल के पूरे दिन ये व्रत रखती हैं।

विज्ञापन
Festival list 2024 Calendar know karwa chauth and teej date
Festival list 2024 Calendar - फोटो : freepik.com

करवा चौथ 2024
साल 2024 में करवा चौथ का व्रत 20 अक्टूबर रविवार के दिन रखा जाएगा। इस पर्व में चंद्रमा काफी महत्वपूर्ण है, क्योंकि महिलाएं चांद निकलने के बाद ही उपवास खोलती हैं। भारत में इसे बड़े श्रद्धाभाव से रखा जाता है। इस व्रत को लेकर कई मान्यताएं और परंपराएं भी हैं, जो इसे और खास बनाती हैं।
 

डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): ये लेख लोक मान्यताओं पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स,स्वास्थ्य संबंधी सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed