फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Sankashti Chaturthi 2025: संकष्टी चतुर्थी पर विद्यार्थी राशि के अनुसार करें ये उपाय, करियर में होगी तरक्की

Thu, 12 Jun 2025 03:08 PM IST
मेघा कुमारी ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला Published by: मेघा कुमारी Updated Thu, 12 Jun 2025 03:08 PM IST
सार

Sankashti Chaturthi 2025: आषाढ़ में संकष्टी चतुर्थी का व्रत 14 जून 2025 को रखा जा रहा है। यह आषाढ़ माह के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि होगी।

विज्ञापन
Sankashti Chaturthi June 2025 date and upay for success according to zodiac sign
Sankashti Chaturthi June 2025 - फोटो : adobe

Sankashti Chaturthi June 2025: आषाढ़ में संकष्टी चतुर्थी का व्रत 14 जून 2025 को रखा जा रहा है। यह आषाढ़ माह के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि होगी। इस दिन भगवान गणेश की पूजा करने से सभी इच्छाएं पूरी होती हैं। इतना ही नहीं लंबे समय से अटके काम भी बनने लगते हैं। चूंकि गणेश जी बुद्धि के देवता है, इसलिए यह दिन छात्रों के लिए और भी खास है। कहते हैं कि यदि संकष्टी चतुर्थी के शुभ अवसर पर गजानन को मोदक को भोग व कुछ फूल अर्पित किए जाए, तो शिक्षा संबंधी सभी समस्याएं समाप्त होने लगती हैं। इसके अलावा कुछ खास उपाय करने से प्रभु की विशेष कृपा मिल सकती हैं। इस दौरान आप उपाय अपनी राशि के अनुसार भी कर सकते हैं। आइए इनके बारे में जानते हैं।


Sankashti Chaturthi 2025: संकष्टी चतुर्थी पर करें गणेश चालीसा का पाठ, संतान की लंबी उम्र का मिलेगा आशीर्वाद

Sankashti Chaturthi June 2025 date and upay for success according to zodiac sign
Sankashti Chaturthi June 2025 - फोटो : freepik

राशि के अनुसार उपाय

  • मेष राशि के लोग संकष्टी चतुर्थी पर  'ॐ गजाननाय नमः' मंत्र का जप करें। इससे मनोवांछित फलों की प्राप्ति होती हैं।
  • वृषभ राशि के जातक गणेश चालीसा का पाठ करें। इसके प्रभाव से जीवन की सभी समस्याएं दूर होती हैं।
  • मिथुन राशि के लोग गणेश जी को बेसन के लड्डुओं का भोग लगा सकते हैं। यह उपाय आपके अटके कार्यों को पूरा कर सकता है।
  • कर्क राशि वाले  संकष्टी चतुर्थी पर गणेश जी की पूजा करें। पूजा के दौरान आप 'ॐ प्रमुखाय नमः' मंत्र का जप करें।
Sankashti Chaturthi June 2025 date and upay for success according to zodiac sign
Sankashti Chaturthi June 2025 - फोटो : freepik
  • सिंह राशि के लोग भगवान गणेश को पंचामृत अर्पित करें। यह उपाय आपके लिए धन लाभ के योग बना सकता है।
  • कन्या राशि के लोग संकष्टी चतुर्थी पर हरी चीजों का दान करें। इससे भगवान गणेश का आशीर्वाद प्राप्त होता है।
  • तुला राशि के लोग भगवान गणेश की पूजा करें। पूजा के दौरान प्रभु को पीला चंदन लगा सकते हैं। इससे करियर में अच्छे परिणाम मिलते हैं।

Som Pradosh Vrat 2025: कब है आषाढ़ माह का पहला प्रदोष व्रत ? यहां जानें तिथि और पूजा मुहूर्त

विज्ञापन
विज्ञापन
Sankashti Chaturthi June 2025 date and upay for success according to zodiac sign
Sankashti Chaturthi June 2025 - फोटो : freepik
  • वृश्चिक राशि के लोग भगवान गणेश का शहद से अभिषेक कर सकते हैं। इससे करियर में अच्छे परिणाम प्राप्त होते हैं।
  • धनु राशि के लोग  'ॐ भवात्मजाय नमः' मंत्र का जप करें। इससे विवाह में आ रही बाधाएं समाप्त होती हैं।

Ashadh Month Ekadashi 2025: आषाढ़ माह में किस-किस दिन रखा जाएगा एकादशी व्रत? जानें तिथि

विज्ञापन
Sankashti Chaturthi June 2025 date and upay for success according to zodiac sign
Sankashti Chaturthi June 2025 - फोटो : freepik
  • मकर राशि लिए संकष्टी चतुर्थी के दिन गणेश चालीसा का पाठ करें। इससे जीवन में सुख-समृद्धि बनी रहती हैं।
  • कुंभ राशि के लोग भगवान गणेश को दूर्वा घास चढ़ाएं। साथ ही हरी चीजों का दान भी करें। यह आपके लिए शुभ रहेगा।
  • मीन राशि के लोग गणेश जी को मोदक का भोग लगाएं। इससे बिजनेस में मुनाफा हो सकता है।



डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है। 
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स,स्वास्थ्य संबंधी सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed