फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Sakat Chauth 2025 Niyam: सकट चौथ पर क्या नहीं करना चाहिए, जानें पूजा के नियम

Wed, 15 Jan 2025 07:23 AM IST
श्वेता सिंह धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: श्वेता सिंह Updated Wed, 15 Jan 2025 07:23 AM IST
सार

Rules Of Sakat Chauth: हिंदू धर्म में व्रत और त्योहारों का बहुत महत्व है इसमें सकट चौथ व्रत का पर्व विशेष माना जाता है।  आइए जानते हैं सकट चौथ व्रत रखने के नियम क्या हैं?

विज्ञापन
Sakat Chauth 2025 Vrat Niyam know what to do and what not to do in hindi
सकट चौथ 2025 - फोटो : amar ujala

Sakat Chauth 2025 Vrat Niyam: सनातन धर्म में संतान की लंबी आयु और सुख-समृद्धि से जुड़े कई व्रत-त्योहार हैं। इन्हीं व्रत में सकट चौथ का त्योहार विशेष माना जाता है। सकट चौथ का व्रत भगवान विष्णु को समर्पित माना जाता है। इस दिन स्त्रियां अपनी संतान की लंबी उम्र और खुशहाली के लिए निर्जला व्रत रखती हैं। रात को चंद्रमा को अर्घ्य देने के बाद ही व्रत का पारण किया जाता है। पहली बार सकट चौथ व्रत रखने वालों को कुछ खास बातों का ध्यान रखना चाहिए। आइए जानते हैं कि इस व्रत के दौरान किन बातों का विशेष ध्यान रखना आवश्यक है।



Maha Kumbh 2025: पौष पूर्णिमा से माघ पूर्णिमा तक क्यों करना चाहिए मधुसूदन स्नान?  जानें इसका धार्मिक महत्व
Shani Gochar 2025: मीन राशि में गोचर के दौरान शनि धारण करेंगे चांदी के पाये, ये राशियां होंगी मालामाल
Sakat Chauth 2025: संतान की लंबी उम्र और अच्छे स्वास्थ्य के लिए सकट पर करें इन मंत्रों का जाप

Sakat Chauth 2025 Vrat Niyam know what to do and what not to do in hindi
सकट चौथ 2025 - फोटो : instagram

सकट चौथ व्रत रखने के नियम
सकट चौथ के दिन भगवान गणेश को उनके हरे रंग के ही कपड़े पहनाना चाहिए।
सकट चौथ के दिन भगवान गणेश को तिलकुट का भोग लगाना न भूलें।
इस दिन तिल से बनी चीजों, तिल के लड्डू या तिल से बनी मिठाई का भोग लगाया जा सकता है।
सकट चौथ के दिन चंद्रमा को जल अर्घ्य देने के बाद ही व्रत का पारण किया जाता है।
 

Sakat Chauth 2025 Vrat Niyam know what to do and what not to do in hindi
सकट चौथ 2025 - फोटो : instagram

सकट चौथ पर भूलकर भी न करें ये काम

  • ऐसा माना जाता है सकट चौथ का व्रत रखने वाली महिलाओं और माताओं को भूलकर भी काले रंग के कपड़े नहीं पहनने चाहिए। 
  • व्रती महिलाएं को इस बात का ध्यान रखना है कि चंद्रमा को अर्घ्य देते समय जल के छींटे पैरों पर न पड़ें। जल के छींटे पैरों पर गिरना अशुभ माना जाता है।
  • ऐसी मान्यता है कि सकट चौथ के दिन गणपति जी को मोदक का भोग लगाने से सुख-समृद्धि का आशीर्वाद मिलता है।
  • सकट चौथ व्रत के दिन भगवान गणेश की पूजा करते समय केतकी के फूल और तुलसी का उपयोग भूलकर भी न करें। इनका उपयोग पूजन में अशुभ हो सकता है।
  • सकट चौथ की पूजा में गणेश जी की खंडित मूर्ति भूलकर भी न उपयोग करें। ऐसा करना शुभ नहीं माना जाता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Sakat Chauth 2025 Vrat Niyam know what to do and what not to do in hindi
Makar Sankranti - फोटो : adobe stock

सकट चौथ व्रत की सही तिथि
हिन्दू पंचांग के अनुसार, सकट चौथ का व्रत हर साल माघ माह के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि को आता है। इस साल 2025 में सकट चौथ का व्रत 17 जनवरी को रखा जाएगा।

विज्ञापन
Sakat Chauth 2025 Vrat Niyam know what to do and what not to do in hindi
Makar Sankranti - फोटो : adobe stock

सकट चौथ व्रत का महत्व
हिन्दू पंचांग के अनुसार सकट चौथ को सकट, तिलकुटा चौथ, तिलकुट, वक्र-तुण्डि चतुर्थी और माघी चौथ के नाम से भी जाना जाता है। ऐसी मान्यता है कि सकट चौथ व्रत में गौरी पुत्र गणेश और सकट माता की आराधना करने से संतान की दीर्घायु की कामना की जाती है। इससे संतान को सुखी जीवन का आशीर्वाद मिलता है।



डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स,स्वास्थ्य संबंधी सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed