{"_id":"678610f2cba2a433fa0d9cdc","slug":"sakat-chauth-2025-chant-these-mantra-for-child-life-long-or-success-2025-01-14","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Sakat Chauth 2025: संतान की लंबी उम्र और अच्छे स्वास्थ्य के लिए सकट पर करें इन मंत्रों का जाप","category":{"title":"Festivals","title_hn":"त्योहार","slug":"festivals"}}
Sakat Chauth 2025: संतान की लंबी उम्र और अच्छे स्वास्थ्य के लिए सकट पर करें इन मंत्रों का जाप
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
Published by: मेघा कुमारी
Updated Wed, 15 Jan 2025 07:26 AM IST
सार
Sakat Chauth 2025: पंचांग के अनुसार हर साल माघ माह के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी के दिन सकट चौथ का त्योहार मनाया जाता है, जो सभी माताओं के लिए बेहद खास होता है।
विज्ञापन
1 of 8
Sakat Chauth 2025
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
Sakat Chauth 2025: पंचांग के अनुसार हर साल माघ माह के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी के दिन सकट चौथ का त्योहार मनाया जाता है, जो सभी माताओं के लिए बेहद खास होता है। इस दिन महिलाएं संतान की लंबी उम्र और अच्छे जीवन की कामना के लिए निर्जला उपवास रखती हैं, जिसका पारण चंद्र दर्शन के बाद किया जाता है।
पौराणिक कथाओं के अनुसार सकट का पर्व हिंदू धर्म के प्रमुख त्योहारों में से एक है, इस तिथि गौरी पुत्र गणेश और माता सकट की उपासना करने से संतान के सभी कष्टों का निवारण होता है, इतनी ही नहीं संतान को बल-बुद्धि और विद्या का आशीर्वाद भी प्राप्त होता है।
हर साल की तरह इस साल भी सकट पर कई शुभ योग बन रहे हैं, जो पूजा के लिए बेहद शुभ है। ज्योतिषियों के मुताबिक सकट चौथ की तिथि 17 जनवरी को सुबह 4 बजकर 6 मिनट पर शुरू हो रही है, इस तिथि का समापन 18 जनवरी को सुबह 5 बजकर 30 मिनट पर होगा। उदय तिथि के अनुसार 17 जनवरी शुक्रवार को सकट चौथ का पर्व मनाया जाएगा, इस दौरान सौभाग्य का योग बन रहा है, जिस पर मघा नक्षत्र पर बव, बालव करण का संयोग रहेगा। इस संयोग में प्रथम पूज्य देवता गणेश जी के मंत्रों का जाप करने से संतान की प्राप्ति और सुख-सौभाग्य का आशीर्वाद प्राप्त होता है, ऐसे में आइए इन शक्तिशाली मंत्रों के बारे में जानते हैं।
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स,स्वास्थ्य संबंधी सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।