फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Raksha Bandhan 2025: 9 अगस्त को रक्षाबंधन, जानें सोना, चांदी या रेशम किस प्रकार की राखी से होगी भाई की उन्नति

Fri, 01 Aug 2025 06:41 AM IST
श्वेता सिंह ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: श्वेता सिंह Updated Fri, 01 Aug 2025 06:41 AM IST
सार

Rakhi For Prosperity: रक्षाबंधन पर बहनें भाई को राखी बांधकर उसकी लंबी उम्र और सुख-समृद्धि की कामना करती हैं। इस दिन राखी का चयन भी भावनाओं और परंपरा के अनुसार किया जाता है। सोने, चांदी या रेशम, हर राखी का अपना अलग महत्व होता है।

विज्ञापन
Raksha Bandhan 2025 Which Rakhi Is Lucky For Brother Sona Chandi Or Resham
रक्षाबंधन 2025 - फोटो : amarujala

Which Rakhi Is Best For Brother: रक्षाबंधन का पर्व भारतीय संस्कृति में भाई-बहन के अटूट प्रेम और सुरक्षा का प्रतीक माना जाता है। इस खास दिन बहनें अपने भाइयों की कलाई पर रंग-बिरंगे धागे या रक्षा सूत्र बांधती हैं, जो सिर्फ एक रेशम या धागे का बंधन नहीं, बल्कि जीवन भर के लिए सुरक्षा, प्रेम और साथ निभाने का वचन होता है। बदले में भाई अपनी बहन की सुरक्षा और सुख-शांति का भरोसा दिलाते हैं। यह पर्व परिवार में प्यार, सौहार्द और मेलजोल को बढ़ावा देता है।


Raksha Bandhan 2025: राशि अनुसार भाई को लगाएं ये खास तिलक,भाई की किस्मत बनेगी सोने जैसी
साल 2025 में यह पर्व 9 अगस्त, शुक्रवार को मनाया जाएगा। यह हर साल सावन मास के अंतिम दिन यानी श्रावण पूर्णिमा के दिन पड़ता है, जो इस त्योहार को और भी पवित्रता प्रदान करता है। रक्षाबंधन पर राखी बांधते समय धागे की सामग्री का भी महत्व होता है। आइये जानते हैं रेशम या अन्य धातु की राशि का महत्व।
Raksha Bandhan 2025: इस रक्षाबंधन पर करें ये 5 खास उपाय, भाई को मिलेगी सफलता और सुख-समृद्धि

Raksha Bandhan 2025 Which Rakhi Is Lucky For Brother Sona Chandi Or Resham
रेशम की राखी को अत्यंत शुभ माना जाता है क्योंकि यह पवित्रता, कोमलता और प्रेम का प्रतीक है। - फोटो : adobe stock

रेशम या सूत की राखी
रक्षाबंधन के लिए सबसे पारंपरिक और आम धागा होता है रेशम या सूत का। रेशम की राखी को अत्यंत शुभ माना जाता है क्योंकि यह पवित्रता, कोमलता और प्रेम का प्रतीक है। रेशम की राखी नरम होती है, जो रिश्तों की नाजुकता और मजबूती दोनों को दर्शाती है। सूत या रेशम की राखी पहनने से भाई की रक्षा का आशीर्वाद मिलता है और यह परंपरा से जुड़ी एक सुंदर अभिव्यक्ति होती है।

Raksha Bandhan 2025 Which Rakhi Is Lucky For Brother Sona Chandi Or Resham
चांदी की राखी को धार्मिक और ज्योतिषीय दृष्टि से बहुत लाभकारी माना जाता है। - फोटो : instagram

चांदी की राखी
चांदी की राखी को बांधना भी अत्यंत शुभ माना जाता है। ज्योतिष के अनुसार, यदि भाई की कुंडली में चंद्र दोष हो, तो चांदी की राखी बांधने से इससे मुक्ति मिल सकती है। चांदी शीतलता और मानसिक शांति का प्रतीक है, जो मनोवैज्ञानिक रूप से भी भाई को सुकून देती है। इस कारण चांदी की राखी को धार्मिक और ज्योतिषीय दृष्टि से बहुत लाभकारी माना जाता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Raksha Bandhan 2025 Which Rakhi Is Lucky For Brother Sona Chandi Or Resham
सोना सदैव से धन, समृद्धि और वैभव का प्रतीक रहा है। - फोटो : अमर उजाला

सोने की राखी
सोने की राखी भी खास अवसरों पर बहनें अपने भाइयों को बांधती हैं। सोना सदैव से धन, समृद्धि और वैभव का प्रतीक रहा है। सोने की राखी न केवल भाई के लिए बहन के गहरे स्नेह को दर्शाती है, बल्कि यह उसकी उन्नति और खुशहाली की कामना भी करती है। हालांकि, यह राखी आमतौर पर विशेष रूप से चुनिंदा परिवारों या खास मौकों पर ही पहनी जाती है।

विज्ञापन
Raksha Bandhan 2025 Which Rakhi Is Lucky For Brother Sona Chandi Or Resham
राखी की असली ताकत उसके धागे या धातु से नहीं, बल्कि उस भावना से आती है - फोटो : instagram

राखी की सामग्री से बढ़कर भावना है महत्वपूर्ण
अंततः राखी की असली ताकत उसके धागे या धातु से नहीं, बल्कि उस भावना से आती है, जिससे वह बांधी जाती है। चाहे राखी रेशम की हो, चांदी की या सोने की, यदि वह सच्चे मन से भाई के प्रति प्रेम और सुरक्षा की भावना लेकर बांधी जाए, तो वह राखी सबसे शुभ और फलदायक होती है। हर बहन अपने सामर्थ्य के अनुसार भाई के लिए राखी चुनती है और यही भावना इस पर्व की सबसे बड़ी खूबसूरती है।



डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स,स्वास्थ्य संबंधी सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed