फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

पंचक 2026: 23 या 24 सितंबर कब लगेंगे पंचक? जानें डेट और किन खास बातों का रखें ध्यान

Mon, 21 Sep 2026 02:42 PM IST
मेघा कुमारी धर्म डेस्क, अमर उजाला
धर्म डेस्क, अमर उजाला Published by: मेघा कुमारी Updated Mon, 21 Sep 2026 02:42 PM IST
सार

Panchak In September 2026: माना जाता है कि, जब भी चंद्रमा लगातार पांच नक्षत्रों धनिष्ठा, शतभिषा, पूर्वाभाद्रपद, उत्तराभाद्रपद और रेवती में गोचर करता है, तो इस अवधि में पंचक लगते हैं। इस समय कई नियमों के पालन से लेकर कार्यों को लेकर सावधानी बरतने की खास मान्यताएं हैं।

विज्ञापन
Panchak in september 2026 date and rules know dos and donts in hindi
Panchak In September 2026 - फोटो : अमर उजाला AI

Panchak In September 2026: हिंदू धर्म में पंचक को लेकर विशेष नियमों का पालन किया जाता है, क्योंकि यह एक अशुभ अवधि होती हैं। ज्योतिष के अनुसार, जब भी चंद्रमा लगातार पांच नक्षत्रों धनिष्ठा, शतभिषा, पूर्वाभाद्रपद, उत्तराभाद्रपद और रेवती में गोचर करता है, तो इस अवधि में पंचक लगते हैं। इसका समय लगभग पांच दिनों तक रहता है। मान्यता है कि, इस दौरान नकारात्मक ऊर्जा का प्रवाह अधिक होता है, इसलिए कुछ शुभ कार्यों को करने की मनाही होती है। साथ ही, इस अवधि में कुछ विशेष नियमों का पालन भी करने की मान्यता है। ऐसे में आइए जानते हैं कि, सितंबर 2026 में पंचक कब लगने वाले हैं और इस दौरान किन बातों का ध्यान रखना चाहिए।


गणेश विसर्जन 2026: बप्पा को विदा करते समय मूर्ति का चेहरा किस ओर रखें? जानें क्या कहते हैं नियम

Panchak in september 2026 date and rules know dos and donts in hindi
Panchak In September 2026 - फोटो : Freepik

सितंबर पंचक 2026
हिंदू पंचांग के मुताबिक, सितंबर 2026 में पंचक 23 सितंबर 2026 से शुरू होंगे। यह 28 सितंबर 2026 तक प्रभावी रहेंगे। ऐसे में आप कुछ भी शुभ व अपने विशेष कार्यों को करने से बचें।

परिवर्तिनी एकादशी 2026: राशि अनुसार करें ये उपाय, बरसेगी लक्ष्मी-नारायण की कृपा

Panchak in september 2026 date and rules know dos and donts in hindi
Panchak In September 2026 - फोटो : AI Generated

इन बातों का रखें ध्यान

  • ज्योतिषीय मान्यताओं के अनुसार, पंचक के दौरान दक्षिण दिशा की यात्रा करने से बचना चाहिए। माना जाता है कि, इससे जीवन में नकारात्मक प्रभाव बढ़ सकता है।
  • इस दौरान घर बनवाने, लेंटर डालने या किसी भी तरह के बड़े निर्माण कार्य को करने से बचना चाहिए। मान्यता है कि, पंचक में किए गए ऐसे कार्यों में बाधाएं आ सकती हैं।

मंगल का कर्क राशि में गोचर: जानिए मकर, कुंभ और मीन राशि पर आने वाले दिनों में कैसा रहेगा असर ?

विज्ञापन
विज्ञापन
Panchak in september 2026 date and rules know dos and donts in hindi
Panchak In September 2026 - फोटो : Adobe Stock
  • पंचक के समय बिना विचार किए कोई बड़ा या नया कार्य शुरू करने से बचना चाहिए। इस अवधि में शुभ कार्यों को लेकर विशेष सावधानी बरतने की सलाह दी जाती है।
  • पंचक के दौरान दान-पुण्य करना शुभ माना जाता है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, जरूरतमंदों को दान करने से सकारात्मक ऊर्जा बढ़ती है।
  • इन पांच दिनों की अवधि में हनुमान चालीसा या विष्णु सहस्रनाम का पाठ करना शुभ माना जाता है। इससे मन को शांति मिलती है और सकारात्मकता बनी रहती है।

 

मंगल गोचर से खुलेंगे प्रॉपर्टी बनाने के रास्ते, इन राशियों का पूरा हो सकता है घर और गाड़ी का सपना


डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।

 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स,स्वास्थ्य संबंधी सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed