फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Sawan Somwar 2025: सावन के अंतिम सोमवार पर इस विधि से करें महादेव की पूजा, मिलेगा आर्थिक लाभ

Thu, 31 Jul 2025 05:50 PM IST
मेघा कुमारी ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला Published by: मेघा कुमारी Updated Thu, 31 Jul 2025 05:50 PM IST
सार

last Sawan Somwar 2025: भगवान शिव का प्रिय माह सावन अब समाप्ति की ओर है। हालांकि उससे पहले सावन का अंतिम सोमवार शेष है। बता दें, 4 अगस्त 2025 को सावन महीने का आखिरी सोमवार है। 

विज्ञापन
last Sawan Somwar 2025 Date Time Puja Vidhi and Importance in hindi
last Sawan Somwar 2025 - फोटो : adobe

last Sawan Somwar 2025: भगवान शिव का प्रिय माह सावन अब समाप्ति की ओर है। हालांकि उससे पहले सावन का अंतिम सोमवार शेष है। बता दें, 4 अगस्त 2025 को सावन महीने का आखिरी सोमवार है। चूंकि यह सावन का अंतिम सोमवार है, इसलिए पूजा-पाठ, दान-दक्षिणा, भजन-कीर्तन और जलाभिषेक का विशेष महत्व माना जा रहा है। इसके प्रभाव से व्यक्ति को मनोवांछित फलों की प्राप्ति हो सकती हैं। शास्त्रों में भी सावन सोमवार की महिमा का उल्लेख है। यदि इस दिन सच्चे भाव से शिवलिंग पर बेलपत्र चढ़ाया जाए, तो प्रभु शीघ्र ही प्रसन्न होते हैं। इसके अलावा दूध चढ़ाने पर मानसिक शांति मिलने की संभावनाएं बढ़ जाती हैं। हालांकि, पूजा हमेशा संपूर्ण विधि से करनी चाहिए, यह बेहद शुभ होता है। ऐसे में आइए सावन सोमवार की पूजा विधि को जानते हैं।



Sawan 2025: सावन में महादेव के इन शक्तिशाली नामों का करें जाप, दूर होंगे बड़े से बड़े कष्ट

Trending Videos
last Sawan Somwar 2025 Date Time Puja Vidhi and Importance in hindi
last Sawan Somwar 2025 - फोटो : adobe

पूजा विधि

  • सावन के अंतिम सोमवार पर सुबह ही स्नान कर लें।
  • साफ वस्त्रों को धारण करें। 
  • अब पूजा के लिए सभी सामान को एकत्रित करें। 
  • इसके बाद शिवलिंग पर गंगाजल, दूध, घी,  दही, शहद और शक्कर से अभिषेक करें। 
  • फिर महादेव को बिल्वपत्र चढ़ाएं।
  • अब ॐ नमः शिवाय जपते हुए शिवलिंग पर धतूरा, भस्म और शमी का फूल अर्पित करें।
  • इसके बाद कुछ मौसमी फलों को अर्पित करें।
  • शुद्ध देसी घी से दीप जलाएं और ॐ त्र्यम्बकं यजामहे सुगन्धिं पुष्टिवर्धनम् ।उर्वारुकमिव बन्धनान् मृत्योर्मुक्षीय मामृतात् ॥ मंत्र का जप करें।
  • अब आप शिव चालीसा का पाठ और फिर आरती करें।
  •  सफेद चीजों का जरूरतमंदों को दान करें।
last Sawan Somwar 2025 Date Time Puja Vidhi and Importance in hindi
last Sawan Somwar 2025 - फोटो : adobe
शिव जी का मूल मंत्र
ऊँ नम: शिवाय।।

भगवान शिव के प्रभावशाली मंत्र
ओम साधो जातये नम:।। ओम वाम देवाय नम:।।
ओम अघोराय नम:।। ओम तत्पुरूषाय नम:।।
ओम ईशानाय नम:।। ॐ ह्रीं ह्रौं नमः शिवाय।।
विज्ञापन
विज्ञापन
last Sawan Somwar 2025 Date Time Puja Vidhi and Importance in hindi
last Sawan Somwar 2025 - फोटो : freepik
शिव के प्रिय मंत्र
ॐ नमः शिवाय।
नमो नीलकण्ठाय।
ॐ पार्वतीपतये नमः।
 
विज्ञापन
last Sawan Somwar 2025 Date Time Puja Vidhi and Importance in hindi
last Sawan Somwar 2025 - फोटो : freepik
मंत्र जाप के लाभ
  • एकाग्रता क्षमता में वृद्धि
  • रोग से छुटकारा 
  • आर्थिक लाभ 
  • स्वास्थ्य लाभ
  • आध्यात्मिक विकास
  • भय से मुक्ति

Sawan 2025: श्रावण मास में हरे वस्त्रों को पहनने का क्या है महत्व, जानिए शिव-शक्ति से इसका संबंध


डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): ये लेख लोक मान्यताओं पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है। 
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स,स्वास्थ्य संबंधी सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed