फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Radha Ashtami 2024: शुभ संयोगों में राधा अष्टमी, इस विधि से करें पूजा

Thu, 05 Sep 2024 06:52 PM IST
मेघा कुमारी धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: मेघा कुमारी Updated Thu, 05 Sep 2024 06:52 PM IST
सार

Radha Ashtami 2024: इस संसार में जब जब प्रेम की बात होती है, तब-तब राधा कृष्ण की जोड़ी को याद किया जाता है। उनके बीच आध्यात्मिक प्रेम था, जिसका उल्लेख धार्मिक ग्रंथों में आज भी किया जाता है।

विज्ञापन
Radha Ashtami 2024 date puja vidhi and shubh muhrat know kab hai Radha Ashtami
Radha Ashtami 2024 - फोटो : अमर उजाला

Radha Ashtami 2024: इस संसार में जब जब प्रेम की बात होती है, तब-तब राधा कृष्ण की जोड़ी को याद किया जाता है। उनके बीच आध्यात्मिक प्रेम था, जिसका उल्लेख धार्मिक ग्रंथों में आज भी किया जाता है। हिंदू धर्म में राधा और कृष्ण को प्रेम का प्रतीक माना गया है, और उनकी पूजा के लिए भाद्रपद माह को सबसे खास माना जाता है। बता दें, जहां भाद्रपद महीने के कृष्ण पक्ष की अष्टमी को जन्माष्टमी होती है, वहीं इसी माह के शुक्ल पक्ष की अष्टमी तिथि को राधा अष्टमी मनाई जाती है। इस दिन राधा कृष्ण की जोड़ी की पूजा करने से वैवाहिक जीवन में सुख-समृद्धि का वास होता है। साथ ही पति-पत्नी के रिश्ते में मधुरता बनी रहती है।



इस साल 11 सितंबर 2024 को राधा अष्टमी मनाई जाएगी। इस दिन कई मंगलकारी योग का निर्माण हो रहा है, जो सभी के लिए लाभदायक होने वाला है। इस योग में राधा रानी की पूजा करने से शुभ फल की प्राप्ति होती है। ऐसे में आइए राधा अष्टमी की पूजा विधि के बारे में जानते हैं।

 

Radha Ashtami 2024 date puja vidhi and shubh muhrat know kab hai Radha Ashtami
Radha Ashtami 2024 - फोटो : freepik

राधा अष्टमी तिथि 2024
भाद्रपद माह के शुक्ल पक्ष की अष्टमी तिथि आरंभ: 10 सितंबर,  मंगलवार, रात्रि 11: 11 मिनट से 
भाद्रपद माह के शुक्ल पक्ष की अष्टमी तिथि समाप्त: 11 सितंबर, बुधवार, रात्रि 11:46 मिनट पर 
उदयातिथि के आधार पर राधा अष्टमी का पावन पर्व 11 सितंबर को मनाया जाएगा। 

Radha Ashtami 2024 date puja vidhi and shubh muhrat know kab hai Radha Ashtami
Radha Ashtami 2024 - फोटो : अमर उजाला

राधा अष्टमी 2024 मुहूर्त
राधा अष्टमी पर पूजा का शुभ मुहूर्त दिन में 11 बजकर 03 मिनट से दोपहर 1 बजकर 32 मिनट तक रहने वाला है। इस दौरान आप विधिनुसार राधा रानी की पूजा कर सकते हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Radha Ashtami 2024 date puja vidhi and shubh muhrat know kab hai Radha Ashtami
Radha Ashtami 2024 - फोटो : अमर उजाला

शुभ योग
राधा अष्टमी पर प्रीति योग बन रहा है, जो रात 11 बजकर 55 मिनट पर समाप्त होगा। इसके बाद आयुष्मान योग भी बन रहा है। वहीं इस दिन रवि योग का भी संयोग रहेगा, जो रात 09: 22 मिनट से 12 सितंबर सुबह 6 बजकर 5 मिनट तक रहेगा।

विज्ञापन
Radha Ashtami 2024 date puja vidhi and shubh muhrat know kab hai Radha Ashtami
Radha Ashtami 2024 - फोटो : freepik

पूजन विधि
राधा अष्टमी के शुभ अवसर पर सुबह ही स्नान कर लें। इसके बाद साफ वस्त्रों को धारण करें। इसके बाद शुभ मुहूर्त के अनुसार पूजा स्थान पर सभी सामग्रियों को एकत्रित कर लें। सबसे पहले पानी का कलश भरकर रखें। इसके बाद चौकी पर लाल कपड़ा बिछाकर उसपर राधा रानी और कृष्ण जी की मूर्ति स्थापित करें। फिर उन्हें वस्त्र पहनाएं, और उनका श्रृंगार करें। इसके बाद धूप, दीप, अक्षत, पुष्प, फल आदि अर्पित करें। फिर श्रीराधा कृपाकटाक्ष स्तोत्र का पाठ करें। इसके बाद आप आरती करना शुरू करें। अंत में श्रद्धा पूर्वक दान भी करें।
 

डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): ये लेख लोक मान्यताओं पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स,स्वास्थ्य संबंधी सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed