Why Is Ganesh Chaturthi Celebrated In Hindi: गणेश चतुर्थी का पर्व हर साल भाद्रपद माह में शुक्ल पक्ष की चतुर्थी तिथि को मनाया जाता है। इस खास पर्व को देशभर के लोग धूम-धाम से मनाते हैं। पंचांग के अनुसार, इस साल भाद्रपद माह की चतुर्थी तिथि की शुरुआत 06 सितंबर, 2024 को दोपहर 03:01 बजे से होगी और इसका समापन 07 सितंबर को शाम 05:37 मिनट पर होगा। ऐसे में इस बार गणेश चतुर्थी का पर्व शनिवार यानी 7 सितंबर को मनाया जाएगा।
Ganesh Chaturthi 2024: भाद्रपद माहीने में ही क्यों मनाई जाती है गणेश चतुर्थी? जानिए इसकी खास वजह
क्या है वजह?
पौराणिक कथा के अनुसार, भाद्रपद माहीने में शुक्ल पक्ष की चतुर्थी तिथि को भगवान गणेश का अवतरण हुआ था। यही वजह है कि हर साल इस तिथि पर गणेश चतुर्थी का पावन पर्व मनाया जाता है। यह पर्व 10 दिनों तक यानी अनंत चतुर्दशी तक मनाया जाता है। अनंत चतुर्दशी के दिन पवित्र नदी या घर में पानी के एक टब में गणपति बप्पा की मूर्ति का विसर्जन कर दिया जाता है।
गणेश चतुर्थी पर करें ये उपाय
मान्यता है कि भगवान गणेश जी को दूर्वा बहुत प्रिय है। इसलिए गणेश जी को दुर्वा जरूर अर्पित करें और सच्चे मन से 'श्री गणेशाय नमः दूर्वांकुरान् समर्पयामि' मंत्र का जाप करें। माना जाता है कि इस उपाय से गणपति बप्पा प्रसन्न होते हैं और सारे विघ्नों को दूर कर देते हैं।