Falgun Maah Vrat Tyohar 2025: हिंदी कैलेंडर के अनुसार, फाल्गुन महीना हिंदी संवत का अंतिम महीना होता है। इस वर्ष, फाल्गुन माह 13 फरवरी से शुरू होकर 14 मार्च को होलिका दहन के साथ समाप्त होगा। इसे आमतौर पर फागुन के नाम से जाना जाता है। फाल्गुन का महीना रंगों से भरा होता है, जब विभिन्न प्रकार के रंग-बिरंगे फूल खिलते हैं। इस दौरान प्रकृति की अद्भुत छटा देखने को मिलती है। साथ ही, रंगों का महापर्व होली भी इसी महीने मनाया जाता है। इसके अलावा, फाल्गुन महीने में कई महत्वपूर्ण व्रत और त्योहार भी आते हैं। फागुन के व्रत-त्योहारों की पूरी सूची देखें।
Phalguna Month Vrat Tyohar List: महाशिवरात्रि से होली तक यहां देखें फाल्गुन मास के सभी व्रत-त्योहार लिस्ट
Phalguna Vrat Tyohar Calendar: फाल्गुन महीने में महाशिवरात्रि और होली जैसे प्रमुख त्योहार मनाए जाते हैं। जल्द ही फाल्गुन महीना शुरू होने वाला है, आइए जानते हैं इस महीने के सभी महत्वपूर्ण व्रत-त्योहारों की सूची।
फाल्गुन मास के व्रत त्योहार
16 फरवरी 2025 - संकष्टी चतुर्थी
24 फरवरी 2025 - विजया एकादशी
25 फरवरी 2025 - भौम प्रदोष व्रत
16 फरवरी 2025 - संकष्टी चतुर्थी
26 फरवरी 2025 - महाशिवरात्रि
27 फरवरी 2025 - फाल्गुनी अमावस्या
3 मार्च 2025 - वैनायकी चतुर्थी व्रत
7 मार्च 2025 से होलाष्टक की शुरुआत
7 मार्च 2025 - दुर्गा अष्टमी
10 मार्च 2025 - आमलकी एकादशी
13 मार्च 2025 - होलिका दहन
14 मार्च 2025 - होली 2025
फाल्गुन मास के कृष्ण पक्ष की एकादशी तिथि को विजया एकादशी का व्रत मनाया जाता है। इस दिन एकादशी का व्रत करने से भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी की विशेष कृपा प्राप्त होती है।
26 फरवरी 2025 - महाशिवरात्रि
महाशिवरात्रि, साल के प्रमुख त्योहारों में से एक, फाल्गुन महीने की कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि को मनाई जाती है। इस दिन भगवान शिव और माता पार्वती का विवाह हुआ था। महाशिवरात्रि का व्रत रखने और इस दिन शिव-पार्वती की पूजा करने से सभी इच्छाएं पूरी होती हैं।
27 फरवरी 2025 - फाल्गुनी अमावस्या
फाल्गुन महीने की अमावस्या 27 फरवरी को है। इस बार फाल्गुन अमावस्या के दिन शिव योग और धनिष्ठा नक्षत्र का विशेष संयोग बन रहा है। इस दिन पितरों की श्रद्धांजलि अर्पित करने के लिए दान-पुण्य करना चाहिए।