फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Papmochani Ekadashi Vrat 2021: पापमोचनी एकादशी व्रत में इन बातों का जरूर रखें ध्यान

Mon, 05 Apr 2021 06:11 PM IST
रुस्तम राणा धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: रुस्तम राणा Updated Mon, 05 Apr 2021 06:11 PM IST
विज्ञापन
Papmochani Ekadashi Vrat 2021 remembers these things during Papmochani Ekadashi Vrat
पापमोचनी एकादशी 2021 - फोटो : अमर उजाला।

चैत्र माह कृष्ण पक्ष की एकादशी तिथि को पापमोचनी एकादशी कहते हैं। इस साल यह तिथि 7 अप्रैल को पड़ रही है। इस कारण पापमोचनी एकादशी व्रत 7 अप्रैल बुधवार को रखा जाएगा। धार्मिक मान्यता है कि जो व्यक्ति पापमोचनी एकादशी का व्रत रखता है उसे समस्त प्रकार के कष्टों से मुक्ति मिल जाती है और उसके सारे पाप नष्ट हो जाते हैं। लेकिन चैत्र माह शुक्ल पक्ष की एकादशी को कुछ चीजों का ध्यान रखना चाहिए।

Papmochani Ekadashi Vrat 2021 remembers these things during Papmochani Ekadashi Vrat
एकादशी के दिन चावल नहीं खाने चाहिए। - फोटो : social media

चावल का सेवन न करें
एकादशी के दिन चावल नहीं खाने चाहिए। धार्मिक मान्यता के अनुसार ऐसा कहा जाता है कि जो व्यक्ति आज के दिन जावल का सेवन करता है उसे अगले जन्म रेंगने वाले प्राणी के रूप में जन्म मिलता है। इसलिए आज के दिन चावल न खाएं। वहीं इसके विपरीत द्वादशी के दिन चावल खाने से इस योनि से मुक्ति मिल जाती है। एक अन्य मान्यता के अनुसार इस दिन चावल खाना मांस के सेवन करने के समान माना गया है। हालांकि इसके पीछे वैज्ञानिक तथ्य ये है कि इस दिन चावल खाने से व्यक्ति के शरीर में जल की मात्रा बढ़ जाती है और जल का कारक चंद्रमा है जो मन को प्रभावित करता है।

Papmochani Ekadashi Vrat 2021 remembers these things during Papmochani Ekadashi Vrat
एकादशी तिथि के दिन मांस-मछली और मदिरापान से परहेज करना चाहिए। - फोटो : social media
मांस-मछली एवं मदिरापान से रहें दूर

एकादशी तिथि के दिन मांस-मछली और मदिरापान से परहेज करना चाहिए। बल्कि जो व्यक्ति व्रत रखने जा रहा है तो उसे दशमी तिथि के दिन भी इन चीजों का सेवन नहीं करना चाहिए। इसके साथ ही लहसुन, प्याज, गाजर, मूली, शलजम, गोभी, पालक एवं मसूर की दाल का सेवन भी न करें।

विज्ञापन
विज्ञापन
Papmochani Ekadashi Vrat 2021 remembers these things during Papmochani Ekadashi Vrat
एकादशी के दिन खान-पान और व्यवहार में संयम और सात्विकता का पालन करना चाहिए। - फोटो : सोशल मीडिया
संयम और सात्विक रहें 

एकादशी का व्रत भगवान विष्णु की आराधना और उनके प्रति समर्पण के भाव को दिखाता है। एकादशी के दिन खान-पान और व्यवहार में संयम और सात्विकता का पालन करना चाहिए।

विज्ञापन
Papmochani Ekadashi Vrat 2021 remembers these things during Papmochani Ekadashi Vrat
इस दिन न तो क्रोध करना चाहिए और न ही झूठ बोलना चाहिए। - फोटो : सोशल मीडिया
क्रोध से बचें

एकादशी का दिन भगवान की आराधना का दिन होता है इसलिए इस दिन सुबह जल्दी उठ जाना चाहिए और शाम के वक्त सोना भी नहीं चाहिए। इसके अलावा इस दिन न तो क्रोध करना चाहिए और न ही झूठ बोलना चाहिए।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स,स्वास्थ्य संबंधी सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed