हिंदू धर्म में जितिया व्रत, जिसे जीवित्पुत्रिका व्रत भी कहा जाता है, माताओं के लिए विशेष महत्व रखता है। इस व्रत को संतान की लंबी आयु, अच्छे स्वास्थ्य, सुख-समृद्धि और उज्ज्वल भविष्य की कामना से किया जाता है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार इस दिन भगवान जीमूतवाहन की पूजा और व्रत के बाद बच्चों को कुछ शुभ वस्तुएं या प्रसाद देना मंगलकारी माना जाता है। मान्यता है कि इससे संतान पर भगवान जीमूतवाहन की कृपा बनी रहती है। इस साल जितिया व्रत 3 अक्तूबर 2026 को मनाया जाएगा। व्रत और पूजा पूरी होने के बाद माताएं अपनी संतान को प्रेमपूर्वक कुछ विशेष चीजें दे सकती हैं। आइए जानते हैं जितिया के अवसर पर बच्चों को कौन-कौन सी 5 चीजें देना शुभ माना जाता है।
जितिया व्रत: बच्चों को जरूर दें ये 5 चीजें, बरसेगा जीमूतवाहन का आशीर्वाद
धर्म डेस्क, अमर उजाला
Published by: श्वेता सिंह
Updated Wed, 30 Sep 2026 01:27 PM IST
सार
जितिया व्रत संतान की सुख-समृद्धि और लंबी आयु की कामना से रखा जाता है। इस दिन बच्चों को कुछ विशेष चीजें देना शुभ माना जाता है। जानिए वे 5 चीजें, जिन्हें बच्चों को देने से जीमूतवाहन का आशीर्वाद प्राप्त होने की धार्मिक मान्यता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन