Pitro Ke khush Hone ke Sanket In Pitru Paksh: हिंदू धर्म में देवी-देवताओं के साथ-साथ पितरों की पूजा और उनकी शांति से जुड़े कर्म-नियमों का भी विशेष महत्व माना जाता है। इसलिए सभी शुभ-मांगलिक कार्यों में पितरों का तर्पण और दान-पुण्य जैसे धार्मिक कार्य किए जाते हैं। ऐसा करना शुभ होता है। इससे पूर्वजों की कृपा से परिवार में सुख-शांति और घर में बरकत के योग भी बनते हैं। वहीं, पितृपक्ष के दौरान विधि-विधान से श्राद्ध और तर्पण करने से भी पितरों का आशीर्वाद प्राप्त होने की मान्यता है। कहते हैं कि, जब पितृ प्रसन्न होते हैं तो जीवन में कुछ विशेष संकेत दिखाई दे सकते हैं। इन्हें पूर्वजों की कृपा और संतुष्टि से जोड़कर देखा जाता है। ऐसे में आइए जानते हैं कि पितरों के प्रसन्न होने पर कौन-कौन से संकेत दिखाई दे सकते हैं।
पितृपक्ष 2026: पितरों के प्रसन्न होने पर मिलते हैं ये 5 संकेत, क्या आपको देते हैं दिखाई ?
Pitro Ke khush Hone ke Sanket In Pitru Paksh: धार्मिक ग्रंथों के अनुसार, पितरों के प्रसन्न होने पर जातकों को घर-परिवार में कुछ खास संकेत दिखाई देते हैं। हालांकि, इन संकेतों का पितृपक्ष में दिखने का अर्थ और भी खास माना गया है। आइए इसे जानते हैं।
घर के बाहर काली गाय का आना
धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, पितृपक्ष के दौरान काली गाय का घर के दरवाजे पर आना शुभ माना जाता है। इसे पूर्वजों के प्रसन्न होने और उनकी कृपा प्राप्त होने का संकेत माना जाता है। ऐसे में काली गाय को श्रद्धापूर्वक भोजन कराना शुभ माना जाता है।
घर पर कौवे का आना
कहा जाता है कि, पितृपक्ष के दौरान सुबह के समय घर पर कौवे का आना या उसकी आवाज सुनाई देना भी विशेष संकेत माना जाता है। धार्मिक मान्यताओं में कौवे को पितरों से जोड़कर देखा जाता है। इसे परिवार में सुख-समृद्धि और आने वाली खुशियों का संकेत माना जाता है।
अश्विन मास: अश्विन अमावस्या कब है? जानें तिथि, समय और धार्मिक महत्व
काली चींटी का दिखाई देना
घर में काली चींटियों का आना भी पितरों के प्रसन्न होने का संकेत माना जाता है। मान्यता है कि इस दौरान काली चींटियों को भोजन कराना शुभ होता है और इससे पितरों का आशीर्वाद प्राप्त होने की कामना की जाती है।
सपने में पूर्वजों का दिखाई देना
धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, सपने में पूर्वजों का दिखाई देना भी पितरों की कृपा से जोड़कर देखा जाता है। यदि सपने में पूर्वज प्रसन्न दिखाई दें, तो इसे शुभ संकेत माना जाता है।
घर की बड़ी परेशानियों का दूर होना
पितृपक्ष के दौरान यदि परिवार की लंबे समय से चली आ रही बड़ी परेशानियां धीरे-धीरे समाप्त होने लगें और घर में सुख-शांति का माहौल बनने लगे, तो इसे भी पितरों की कृपा का संकेत माना जाता है।
जितिया व्रत: बच्चों को जरूर दें ये 5 चीजें, बरसेगा जीमूतवाहन का आशीर्वाद
जितिया व्रत को लेकर है कंफ्यूजन? यहां जानें सही डेट, नहाय-खाय से पारण तक की पूरी जानकारी