फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Weekly Festivals 2021 April: इस सप्ताह के व्रत एवं त्योहार, दो ग्रह भी बदलेंगे अपनी राशि

Mon, 05 Apr 2021 10:36 AM IST
रुस्तम राणा ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: रुस्तम राणा Updated Mon, 05 Apr 2021 10:36 AM IST
विज्ञापन
Weekly Festivals 2021 April 4 to 11 list of festivals
इस सप्ताह के प्रमुख व्रत और त्योहार - फोटो : सोशल मीडिया

अप्रैल के इस सप्ताह (5 से 11 अप्रैल) पापमोचनी एकादशी और चैत्र पूर्णिमा जैसे महत्वपूर्ण त्योहार पड़ रहे हैं। इस सप्ताह देवगुरू बृहस्पति और शुक्र देव अपनी राशि बदलेंगे। आइए जानते हैं इस हफ्ते कौन-कौनसे प्रमुख व्रत एवं त्योहार आने वाले हैं..

Weekly Festivals 2021 April 4 to 11 list of festivals
पापमोचनी एकादशी 2021 - फोटो : अमर उजाला।
पापमोचनी एकादशी 2021

पापमोचनी एकादशी 7 अप्रैल बुधवार को है। हिन्दू पंचांग के अनुसार, चैत्र कृष्ण पक्ष की एकादशी तिथि को पापमोचनी एकादशी के नाम से जाना जाता है। मान्यता है कि इस दिन जो व्यक्ति पापमोचनी एकादशी व्रत रखता है उसे समस्त प्रकार के पापों से मुक्ति मिलती है।

Weekly Festivals 2021 April 4 to 11 list of festivals
चैत्र प्रदोष व्रत - फोटो : सोशल मीडिया
चैत्र प्रदोष व्रत (कृष्ण पक्ष) 2021

चैत्र माह का पहला प्रदोष व्रत (कृष्ण पक्ष) 9 अप्रैल को पड़ रहा है। यह व्रत भगवान शिव का आशीर्वाद पाने के लिए रखा जाता है। यह व्रत प्रति माह में दो बार (कृष्ण और शुक्ल पक्ष में) त्रयोदशी तिथि के दिन रखा जाता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Weekly Festivals 2021 April 4 to 11 list of festivals
चैत्र मासिक शिवरात्रि 2021 - फोटो : सोशल मीडिया
चैत्र मासिक शिवरात्रि 2021

चैत्र माह की मासिक शिवरात्रि 10 अप्रैल को है। हिंदू धर्म में महाशिवरात्रि का तो महत्व माना ही जाता है लेकिन हर माह पड़ने वाली शिवरात्रि भी बहुत महत्व रखती है। हिंदू पंचांग के अनुसार, हर माह में कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि को मासिक शिवरात्रि मनाई जाती है।

विज्ञापन
Weekly Festivals 2021 April 4 to 11 list of festivals
चैत्र अमावस्या 2021 - फोटो : prayagraj
चैत्र अमावस्या 2021

चैत्र अमावस्या 11 अप्रैल को है। हिन्दू कैलेंडर के मुताबिक यह इस साल का अंतिम दिन है। हिन्दू धर्म में अमावस्या तिथि का बड़ा महत्व होता है। पितरों के तर्पण के लिए यह तिथि महत्वपूर्ण होती है। इसलिए उनकी आत्मा की शांति के लिए उपवास एवं पवित्र नदी में स्नान किया जाता है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स,स्वास्थ्य संबंधी सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed