फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Nirjala Ekadashi 2025: कितने घंटे तक रखा जाएगा निर्जला एकादशी का व्रत? जानें पारण का समय

Thu, 05 Jun 2025 12:03 PM IST
ज्योति मेहरा ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: ज्योति मेहरा Updated Thu, 05 Jun 2025 12:03 PM IST
सार

निर्जला एकादशी पर व्रत रखने से सालभर की सभी 24 एकादशियों के बराबर पुण्य प्राप्त होता है। आइए जानते हैं निर्जला एकादशी व्रत की तिथि और विधि...

विज्ञापन
Nirjala Ekadashi 2025 On 6 June Vrat Vidhi Parana Time Vrat Kholne Ka Samay
Nirjala Ekadashi 2025 - फोटो : freepik

Nirjala Ekadashi 2025: ज्येष्ठ माह में जल से जुड़े व्रत और त्योहारों का विशेष महत्व होता है, क्योंकि इस समय गर्मी अपने चरम पर होती है। ऐसे में जल का दान करना और निर्जल रहकर उपवास करना धार्मिक दृष्टि से अत्यंत फलदायी माना जाता है। मान्यता है कि इस उपवास को करने से वर्षभर सुख और समृद्धि की प्राप्ति होती है। इसी कारण निर्जला एकादशी, जो इस माह आती है, अत्यंत पावन मानी जाती है।



इस एकादशी पर व्रत रखने से सालभर की सभी 24 एकादशियों के बराबर पुण्य प्राप्त होता है। आमतौर पर यह उपवास 24 घंटे का होता है, लेकिन इस वर्ष यह अवधि अधिक लंबी होगी। आइए जानते हैं इसके पीछे की वजह।

Jyeshtha Purnima 2025: जून में कब है ज्येष्ठ पूर्णिमा ? यहां जानें तिथि, पूजा विधि और चंद्रोदय का समय
Vivah Muhurat June: जून में केवल 5 दिन विवाह मुहूर्त, फिर 4 महीने तक नहीं बजेगी शहनाई
Ganga Dussehra: गंगा दशहरा पर नहीं कर सकते गंगा स्नान तो करें ये उपाय, पितृ होंगे प्रसन्न

Nirjala Ekadashi 2025 On 6 June Vrat Vidhi Parana Time Vrat Kholne Ka Samay
निर्जला एकादशी कितने समय तक रखी जाएगी? - फोटो : adobe

निर्जला एकादशी कितने समय तक रखी जाएगी?
निर्जला एकादशी की तिथि 6 जून 2025 को सुबह 2:15 बजे शुरू होकर 7 जून को सुबह 4:47 बजे तक रहेगी। इस बार एकादशी की तिथि करीब 24 घंटे तक बनी रहेगी और दोनों ही दिन उदयातिथि का संयोग बन रहा है। धार्मिक ग्रंथों के अनुसार जब एकादशी दो तिथियों पर आती है, तो गृहस्थ जनों को पहले दिन व्रत रखना चाहिए।
 

Nirjala Ekadashi 2025 On 6 June Vrat Vidhi Parana Time Vrat Kholne Ka Samay
पारण समय - फोटो : adobe stock

पारण समय
इस बार व्रत की अवधि बढ़कर 24 घंटे से अधिक की हो गई है, क्योंकि व्रत का पारण अगले दिन दोपहर में किया जाएगा। व्रत पारण का समय 7 जून 2025 को दोपहर 1:44 बजे से शाम 4:31 बजे के बीच रहने वाला है। 

June Pradosh Vrat 2025: जून महीने में किस दिन रखा जाएगा प्रदोष व्रत? जानें तिथि और शुभ मुहूर्त
Premanand Ji Maharaj: शरीर पर भगवान के टैटू बनवाना सही या गलत? जानें प्रेमानंद जी महाराज ने क्या कहा

विज्ञापन
विज्ञापन
Nirjala Ekadashi 2025 On 6 June Vrat Vidhi Parana Time Vrat Kholne Ka Samay
सन्यासियों के लिए एकादशी - फोटो : adobe stock

सन्यासियों के लिए एकादशी
जो लोग संन्यास मार्ग पर हैं या मोक्ष की कामना रखते हैं, वे 7 जून को एकादशी का व्रत रख सकते हैं। वैष्णव संप्रदाय और इस्कॉन मंदिरों में यही दिन एकादशी के रूप में मान्य होता है। इस दिन व्रत रखने वाले 8 जून 2025 को सुबह 5:23 बजे से 7:17 बजे के बीच उपवास का पारण करें।
 

विज्ञापन
Nirjala Ekadashi 2025 On 6 June Vrat Vidhi Parana Time Vrat Kholne Ka Samay
एकादशी व्रत से पहले क्या करें? - फोटो : adobe
एकादशी व्रत से पहले क्या करें?
व्रत की शुद्धता बनाए रखने के लिए भक्तों को चाहिए कि दशमी की संध्या से ही अनाज का सेवन बंद कर दें, ताकि एकादशी के दिन व्रत की शुरुआत के समय शरीर में अन्न का कोई अंश न हो।


 
डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स,स्वास्थ्य संबंधी सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed