Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

नरक चतुर्दशी 2026: दिवाली से एक दिन पहले क्यों किया जाता है अभ्यंग स्नान? जानें सही विधि और धार्मिक महत्व

Fri, 06 Nov 2026 04:32 PM IST
ज्योति मेहरा धर्म डेस्क, अमर उजाला
धर्म डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति मेहरा Updated Fri, 06 Nov 2026 04:32 PM IST
सार

Narak Chaturdashi 2026: नरक चतुर्दशी के दिन विशेष विधि से स्नान करने से व्यक्ति को पापों से मुक्ति मिलती है और उसे नरक की यातनाओं से बचने का पुण्य प्राप्त होता है। आइए जानते हैं अभ्यंग स्नान क्या है और छोटी दिवाली पर इसे करने की परंपरा क्यों प्रचलित है।

विज्ञापन
Narak Chaturdashi 2026 abhyang snan vidhi and mahatva
नरक चतुर्दशी पर क्यों करते हैं अभ्यंग स्नान? - फोटो : AI

Abhyang Snan 2026 Vidhi: नरक चतुर्दशी को छोटी दिवाली और रूप चौदस के नाम से भी जाना जाता है। दीपावली से पहले आने वाला यह पर्व कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि को मनाया जाता है। पांच दिवसीय दीपोत्सव में इसका विशेष स्थान है। इस दिन दीपदान और पूजा-पाठ के साथ सुबह सूर्योदय से पहले अभ्यंग स्नान करने की परंपरा भी निभाई जाती है। धार्मिक विश्वास है कि इस दिन विशेष विधि से स्नान करने से व्यक्ति को पापों से मुक्ति मिलती है और उसे नरक की यातनाओं से बचने का पुण्य प्राप्त होता है। आइए जानते हैं अभ्यंग स्नान क्या है और छोटी दिवाली पर इसे करने की परंपरा क्यों प्रचलित है।

Trending Videos
Narak Chaturdashi 2026 abhyang snan vidhi and mahatva
क्या है अभ्यंग स्नान की परंपरा? - फोटो : AI

क्या है अभ्यंग स्नान की परंपरा?
अभ्यंग स्नान सामान्य स्नान से अलग एक पारंपरिक प्रक्रिया है। इसमें नहाने से पहले शरीर पर तेल लगाकर मालिश की जाती है। इसके लिए तिल का तेल, सरसों का तेल या अन्य उपयुक्त तेल का इस्तेमाल किया जाता है। इसके बाद शरीर पर उबटन लगाकर कुछ समय के लिए छोड़ दिया जाता है और फिर स्नान किया जाता है। धार्मिक मान्यताओं में इसे तन और मन की शुद्धि से जोड़कर देखा जाता है। मान्यता है कि नरक चतुर्दशी पर यह स्नान करने से आरोग्य, सौंदर्य और सौभाग्य की प्राप्ति होती है।

Narak Chaturdashi 2026 abhyang snan vidhi and mahatva
नरक चतुर्दशी पर क्यों किया जाता है अभ्यंग स्नान? - फोटो : AI

नरक चतुर्दशी पर अभ्यंग स्नान क्यों किया जाता है?
पौराणिक मान्यताओं के अनुसार, नरकासुर नामक असुर ने अपने अत्याचारों से देवताओं और ऋषि-मुनियों को परेशान कर रखा था। उसने देवराज इंद्र को पराजित कर स्वर्ग पर अधिकार कर लिया था। उसके आतंक से मुक्ति दिलाने के लिए भगवान श्रीकृष्ण ने अपनी पत्नी सत्यभामा के साथ युद्ध किया। इस युद्ध में सत्यभामा ने नरकासुर का वध किया और देवताओं को उसके अत्याचारों से छुटकारा मिला।

विज्ञापन
विज्ञापन
Narak Chaturdashi 2026 abhyang snan vidhi and mahatva
नरक चतुर्दशी पर क्यों किया जाता है अभ्यंग स्नान? - फोटो : AI

एक प्रचलित धार्मिक मान्यता के मुताबिक, नरकासुर के वध के बाद भगवान श्रीकृष्ण ने अपने शरीर की अशुद्धियां दूर करने के लिए तेल और उबटन से स्नान किया था। इसी प्रसंग को नरक चतुर्दशी पर अभ्यंग स्नान की परंपरा से जोड़कर देखा जाता है। इसलिए इस दिन सूर्योदय से पहले स्नान करना विशेष फलदायी माना जाता है।

विज्ञापन
Narak Chaturdashi 2026 abhyang snan vidhi and mahatva
अभ्यंग स्नान करने की सही विधि - फोटो : AI

अभ्यंग स्नान करने की सही विधि

  • नरक चतुर्दशी के दिन सुबह सूर्योदय से पहले उठकर स्नान की तैयारी करें।
  • सबसे पहले शरीर पर तिल या सरसों के तेल से हल्के हाथों से मालिश करें।
  • इसके बाद घर में प्रचलित परंपरा के अनुसार उबटन तैयार करके शरीर पर लगाएं।
  • कुछ समय बाद स्वच्छ पानी से स्नान कर लें।
  • स्नान के बाद साफ और धुले हुए वस्त्र पहनें।
  • अंत में भगवान श्रीकृष्ण और भगवान विष्णु का स्मरण करें तथा घर के मंदिर में दीपक जलाकर पूजा-अर्चना करें।

नरक चतुर्दशी 2026: छोटी दिवाली पर नहीं करने चाहिए ये काम, जानें इस दिन यम दीप क्यों जलाया जाता है?

डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स,स्वास्थ्य संबंधी सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed