Good Luck Items for Navratri: शक्ति और साधना का महापर्व शारदीय नवरात्रि 22 सितंबर 2025 को शुरू हो चुका है। यह नौ दिवसीय उत्सव न केवल आध्यात्मिक शुद्धि का, बल्कि घर में सकारात्मक ऊर्जा और समृद्धि को आमंत्रित करने का भी सबसे शुभ समय होता है।
{"_id":"68d1325f7a0353c4ab0a175c","slug":"must-bring-these-four-things-in-shardiya-navratri-prosperity-will-come-navratri-ghar-mein-leke-ae-ye-cheeze-2025-09-22","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Shardiya Navratri 2025: शारदीय नवरात्रि में जरूर लाएं ये चार चीजें, घर में आएगी सुख समृद्धि","category":{"title":"Festivals","title_hn":"त्योहार","slug":"festivals"}}
Shardiya Navratri 2025: शारदीय नवरात्रि में जरूर लाएं ये चार चीजें, घर में आएगी सुख समृद्धि
Mon, 22 Sep 2025 04:56 PM IST
शिखर बरनवाल
धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: शिखर बरनवाल
Updated Mon, 22 Sep 2025 04:56 PM IST
सार
नवरात्रि के पावन दिनों अक्सर लोग कुछ न कुछ खरीदने की योजना बनाते हैं। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, कुछ चीजों की खरीदारी करने से माता रानी खुश होती हैं और घर में सुख-समृद्धि का वास होता है। आइए इस लेख में इसी के बारे में जानते हैं।
विज्ञापन
शारदीय नवरात्रि 2025
- फोटो : Adobe Stock
कमल के फूल पर विराजमान माता लक्ष्मी
- फोटो : adobe stock
कमल का फूल या चित्र
कमल का पुष्प धन की देवी मां लक्ष्मी को अत्यंत प्रिय है और मां दुर्गा उन्हीं का स्वरूप हैं। नवरात्रि के दौरान घर में कमल का फूल लाना बहुत शुभ होता है। यदि ताजा पुष्प संभव न हो तो आप कमल के फूल का चित्र भी पूजा घर में लगा सकते हैं। माना जाता है कि इससे घर में मां लक्ष्मी का वास स्थिर होता है और धन संबंधी परेशानियां दूर होती हैं।
ये भी पढ़ें- Shardiya Navratri: नवरात्रि पर मां दुर्गा को प्रसन्न करने के लिए जरूर करें इन मंत्रों का जाप, दूर होंगे कष्ट

- फोटो : adobe
सोलह श्रृंगार का सामान
मां दुर्गा को 'अखंड सौभाग्यवती' माना जाता है, इसलिए नवरात्रि में सोलह श्रृंगार की सामग्री घर लाना बेहद शुभ है। इसमें लाल चुनरी, बिंदी, सिंदूर, चूड़ियां आदि शामिल होती हैं। इन वस्तुओं को घर लाकर पहले देवी को अर्पित करें और फिर प्रसाद के रूप में घर की महिलाएं उपयोग करें। ऐसा करने से देवी प्रसन्न होकर अखंड सौभाग्य का आशीर्वाद प्रदान करती हैं।
ये भी पढ़ें- Navratri 2025: नवरात्रि व्रत में जरूर करें दुर्गा सप्तशती के इन श्लोकों का पाठ, पूरी होंगी मनोकामनाएं

मोरपंख
मोरपंख को अत्यंत पवित्र माना गया है और इसका संबंध मां सरस्वती और कार्तिकेय से भी है। नवरात्रि में मोरपंख घर लाकर उसे पूजा स्थल या बच्चों के अध्ययन कक्ष में रखने से नकारात्मक ऊर्जा दूर होती है। यह घर के वास्तु दोषों को दूर करने में भी सहायक है और इससे बच्चों की बुद्धि तीव्र होती है तथा एकाग्रता बढ़ती है।

चांदी का सिक्का
- फोटो : इंस्टाग्राम
चांदी का सिक्का या हाथी
नवरात्रि के किसी भी शुभ दिन चांदी का सिक्का या छोटी सी चांदी की हाथी की मूर्ति घर लाएं। चांदी को समृद्धि का प्रतीक माना जाता है। इस सिक्के या हाथी की पूजा कर इसे अपनी तिजोरी या धन रखने के स्थान पर रख दें। मान्यता है कि इस उपाय से घर में धन-संपत्ति में बरकत होती है और आर्थिक स्थिति मजबूत होती है।
डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।