फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

होली पर मचा हंगामा, जानिए आखिर कब है होली?

Thu, 17 Mar 2016 04:36 PM IST
राकेश झा/अमर उजाला, नई दिल्ली
राकेश झा/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Thu, 17 Mar 2016 04:36 PM IST
विज्ञापन
Muhurta of Holika Dahan and Holi Date
holi holika - फोटो : getty images

होली पर हुड़दंग तो आम बात है लेक‌िन इस साल होली से पहले ही हुड़दंग मचा हुआ है और लोग एक दूसरे पूछ रहे हैं क‌ि होली कब है। अगर आप भी इस उलझन में हैं क‌ि होली का त्योहार क‌िस द‌िन मनाएं 23 मार्च को या 24 को तो अपनी इस उलझन को दूर कर लीज‌िए और जान‌िए पंचांग के अनुसार होल‌िका दहन और होली का त्योहार मनाना क‌िस द‌िन शुभ है।

होली पर मचा हंगामा, जान‌िए आख‌िर कब है होली?

Muhurta of Holika Dahan and Holi Date
होली - फोटो : getty images

सबसे पहले यह जान ली‌ज‌िए क‌ि होली पर दुव‌िधा की स्‍थ‌ित‌ि क्यों बनी। दरअसल होल‌िका दहन प्रदोष व्याप‌िनी पूर्ण‌िमा त‌िथ‌ि में भद्रारह‌ित काल में क‌िया जाता है। इस वर्ष पूर्ण‌िमा त‌िथ‌ि 22 और 23 मार्च दोनों द‌िन है। 22 मार्च को दोपहर 3 बजकर 13 म‌िनट से पूर्ण‌िमा त‌िथ‌ि शुरु हो रही है साथ यह प्रदोष व्याप‌िनी भी है। इसल‌िए बहुत से ज्योत‌िषी कह रहे हैं क‌ि होल‌िका दहन 22 तारीख को क‌िया जाएगा और धुलंडी या रंग-गुलाल का त्योहार 23 तारीख को मनाया जाएगा।

होली पर मचा हंगामा, जान‌िए आख‌िर कब है होली?

Muhurta of Holika Dahan and Holi Date
होलीका दहन

लेक‌िन कई ज्योत‌िषी धर्मस‌िंधु, ब्रह्मवैवर्तपुराण का हवाला देते हुए कह रहे हैं क‌ि 22 मार्च को पूर्ण‌िमा त‌ि‌थ‌ि है लेक‌िन यह भद्रा व्यप्त भी है। 23 मार्च को पूर्ण‌िमा प्रदोष व्याप‌िनी नहीं और 3 बजकर 15 म‌िनट पर खत्म भी हो रही है।  लेक‌िन तीन प्रहर से अध‌िक समय रहने के कारण इस द‌िन होल‌िका दहन करना शास्‍त्रानुकूल उच‌ित है।

विज्ञापन
विज्ञापन

होली पर मचा हंगामा, जान‌िए आख‌िर कब है होली?

Muhurta of Holika Dahan and Holi Date
होल‌िका दहन

धर्मस‌िंधु और में बताया गया है क‌ि यद‌ि पूर्ण‌िमा दोनों द‌िन प्रदोषव्याप‌िनी हो तब दूसरे द‌िन होल‌िका दहन करना चाह‌िए क्योंक‌ि पहले द‌िन भद्रा का दोष रहता है। साथ ही यह भी बताया गया है क‌‌ि य‌द‌ि दूसरे द‌िन पूर्ण‌िमा सूर्योदय से साढ़े तीन प्रहर तक या उससे भी अध‌िक समय तक हो और प्रत‌िपदा बढ़ गई हो तब प्रदोष व्याप‌िनी प्रत‌िपदा में ही होल‌िका दहन क‌िया जाना चाह‌िए। और इस वर्ष होल‌िका दहन को लेकर इसी तरह की स्‍थ‌ित‌ि बनी हुई है। ब्रह्मवैवर्त पुराण और भव‌िष्य पुराण में भी इसी तरह की बात कही गई है।

विज्ञापन

होली पर मचा हंगामा, जान‌िए आख‌िर कब है होली?

Muhurta of Holika Dahan and Holi Date
होली - फोटो : getty images

ब्रह्मवैवर्त पुराण में बताया गया है क‌ि द‌िन के समय होल‌िका दहन नहीं करना चाह‌िए इसल‌िए 23 तारीख को वृद्ध‌िगाम‌िनी प्रत‌िपदा में संध्या काल में 4 बजकर 55 म‌िनट से 5 बजकर 31 म‌िनट तक होल‌िका दहन करना शास्‍त्रानुकूल उच‌ित रहेगा। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स,स्वास्थ्य संबंधी सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed