Maha Shivratri Jaap Mantra: फाल्गुन मास के कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी को महाशिवरात्रि का महापर्व मनाया जाता है। महाशिवरात्रि के दिन माता पार्वती और भगवान शिव का विवाह सम्पन्न हुआ था। महाशिवरात्रि पर महादेव की पूजा-अर्चना बहुत ही महत्वपूर्ण है। महाशिवरात्रि के दिन भगवान भोलेनाथ की आराधना करने से उनकी विशेष कृपा प्राप्त होती है, ऐसी मान्यता है। इस वर्ष महाशिवरात्रि का यह पर्व 18 फरवरी, शनिवार को मनाया जाएगा। धार्मिक मान्यता के अनुसार महाशिवरात्रि पर विधि-विधान से महादेव की पूजा, अर्चना एवं मंत्र जप करने से ग्रहदोष और दुर्भाग्य दूर होता है और साथ ही सुख, संपत्ति और सौभाग्य की भी प्राप्ति होती है। महाशिवरात्रि के इस पावन अवसर पर यदि आप भगवान शिव की कृपा प्राप्त करना चाहते हैं तो उन्हें प्रसन्न करने के लिए शिव के मंत्रों का जाप करना चाहिए। आइए जानते भगवान शिव के किस मंत्र को जपने से मिलेगा आपको मनचाहा वरदान प्राप्त होगा।
Mahashivratri 2023 : महाशिवरात्रि पर जपें भगवान भोलेनाथ के ये मंत्र और पाएं मनचाहा वरदान
ॐ ऊर्ध्व भू फट् । ॐ नमः शिवाय । ॐ ह्रीं ह्रौं नमः शिवाय ।
ॐ नमो भगवते दक्षिणामूर्त्तये मह्यं मेधा प्रयच्छ स्वाहा ।
ॐ इं क्षं मं औं अं । ॐ प्रौं ह्रीं ठः ।
ॐ नमो नीलकण्ठाय । ॐ पार्वतीपतये नमः । ॐ पशुपतये नम:।
इस मंत्र को महाशिवरात्रि के दिन रुद्राक्ष की माला लेकर 11 माला जपना चाहिए। इससे मन की हर मनोकामना पूरी होती है।
ॐ शर्वाय नम:
ॐ विरूपाक्षाय नम:
ॐ विश्वरूपिणे नम:
ॐ त्र्यम्बकाय नम:
ॐ कपर्दिने नम:
ॐ भैरवाय नम:
ॐ शूलपाणये नम:
ॐ ईशानाय नम:
ॐ महेश्वराय नम:।
इस मंत्र में भगवान के 10 नाम हैं जिन्हें जपने से हर मनोकामना पूर्ण होती है और मोक्ष की प्राप्त होती है। इसे महाशिवरात्रि पर या प्रत्येक सोमवार जपा जा सकता है।
ॐ तत्पुरुषाय विदमहे, महादेवाय धीमहि तन्नो रुद्र: प्रचोदयात्।
इसे रुद्र गायत्री मंत्र कहा जाता है। इसे महाशिवरात्रि पर जपने से जिंदगी के सभी दुख दर्द दूर होते हैं।
नागेन्द्रहाराय त्रिलोचनाय
भस्माङ्गरागाय महेश्वराय ।
नित्याय शुद्धाय दिगम्बराय
तस्मै नकाराय नमः शिवाय
इस मंत्र का जाप महाशिवरात्रि पर शिव पूजा के दौरान करना चाहिए। इससे मानसिक शांति मिलती है और काम में फोकस बढ़ता है। ये मंत्र आपको परेशानियों से भी मुक्त करता है।