फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Kumbh Sankranti 2023: कब है कुंभ संक्रांति, जानिए शुभ मुहूर्त, पूजा विधि और दान का महत्व

Mon, 06 Feb 2023 01:36 PM IST
श्वेता सिंह धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: श्वेता सिंह Updated Mon, 06 Feb 2023 01:36 PM IST
विज्ञापन
Kumbh Sankranti 2023 Date and Time Know Puja Vidhi and Shubh Muhurat All Details
कुंभ संक्रांति 2023 का शुभ मुहूर्त - फोटो : अमर उजाला

Kumbh Sankranti 2023 Date: सनातन धर्म में हर एक व्रत का अपना विशेष महत्व है। फाल्गुन माह में कुंभ संक्रांति के दिन भी सूर्य का राशि परिवर्तन होता है।  इस दौरान सूर्य मकर राशि से कुंभ राशि में प्रवेश करते हैं, जिसे कुंभ संक्रांति कहा जाता है। कुंभ संक्रांति हिंदू सौर कैलेंडर में ग्यारहवें महीने की शुरुआत का प्रतीक है। वर्ष की सभी बारह संक्रांतियां दान-पुण्य गतिविधियों के लिए अत्यधिक शुभ होती हैं। प्रत्येक संक्रांति के पहले या बाद में निश्चित समयावधि ही संक्रांति संबंधी कार्यों के लिए शुभ मानी जाती है। कुंभ संक्रांति के लिए संक्रांति के पूर्व की सोलह घटी को शुभ माना जाता है तथा संक्रांति से पूर्व की सोलह घटी की समयावधि समस्त दान-पुण्य क्रियाओं के लिए ली जाती है। कुंभ संक्रांति के दौरान गायों को दान देना अत्यधिक शुभ माना जाता है। साथ ही गंगा में स्नान करना विशेष रूप से त्रिवेणी में जहां गंगा और यमुना मिलती हैं, अत्यधिक शुभ माना जाता है। कुंभ संक्रांति के दिन विधि-विधान से सूर्य देव की पूजा और व्रत किया जाता है। साल 2023 में कुंभ संक्रांति आज 13 फरवरी को है। आइए जानते हैं कुंभ संक्रांति का शुभ मुहूर्त, पूजा विधि और इस दिन करने वाले दान का महत्व। 

Kumbh Sankranti 2023 Date and Time Know Puja Vidhi and Shubh Muhurat All Details
कुंभ संक्रांति 2023 का शुभ मुहूर्त - फोटो : prayagraj

कुंभ संक्रांति 2023 पुण्य काल मुहूर्त
कुंभ संक्रांति 2023 तिथि: फरवरी 13, 2023 
कुंभ संक्रांति पुण्य काल: प्रातः 07 : 02 से प्रातः 09 : 57 तक 
कुंभ संक्रांति पुण्य काल कुल अवधि : 02 घण्टे 55 मिनट
कुंभ संक्रांति महापुण्य काल:  प्रातः 08:05 से प्रातः 09:57 तक 
कुंभ संक्रांति महापुण्य काल अवधि: 01 घण्टा 51 मिनट

Kumbh Sankranti 2023 Date and Time Know Puja Vidhi and Shubh Muhurat All Details
prayagraj news : मकर संक्रांति पर प्रयागराज माघ मेले में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़। - फोटो : prayagraj

कुंभ संक्रांति के दिन दान का महत्व 
मकर संक्रांति की तरह ही कुंभ संक्रांति का भी विशेष महत्व है। पूर्णिमा, अमावस्या और एकादशी का जितना महत्व है उतना ही महत्व संक्रांति तिथि का भी होता है। कुंभ संक्रांति पर भी स्नान-ध्यान, दान-पुण्य का विशेष महत्व है। संक्रांति के दिन स्नान से जातक को ब्रह्म लोक की प्राप्ति होती है। देवी पुराण में कहा गया है की संक्रांति के दिन जो स्नान नहीं करता, दरिद्रता उसे कई जन्मों तक घेरे रहती है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Kumbh Sankranti 2023 Date and Time Know Puja Vidhi and Shubh Muhurat All Details
कुंभ संक्रांति 2023 का शुभ मुहूर्त - फोटो : अमर उजाला

कुंभ संक्रांति की पूजा विधि 

  • कुंभ संक्रांति के दिन ब्रह्म मुहूर्त में उठकर गंगा स्नान कर लें।  
  • स्नान आदि के बाद पानी में गंगा जल और तिल मिला लें और भगवान सूर्य को अर्घ्य दें। 
  • इसके बाद मंदिर में दीप जलाएं।  
  • भगवान सूर्य के 108 नामों का जाप करें, सूर्य चालीसा पढ़ें। 
  • पूजा करने के बाद किसी गरीब को या पंडित को दान की सामग्री दें। 
  • दान के लिए खाने पीने की चीजें, जैसे चावल, दाल आलू के साथ अपनी क्षमता के अनुसार वस्त्र का दान भी करें। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स,स्वास्थ्य संबंधी सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed