फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Mahashivratri 2023: महाशिवरात्रि पर जरूर चढ़ाएं भोलेनाथ को यह चीज, दूर होंगे जीवन के सभी कष्ट

Thu, 02 Feb 2023 12:53 PM IST
विनोद शुक्ला धर्म डेस्क, अमर उजाला
धर्म डेस्क, अमर उजाला Published by: विनोद शुक्ला Updated Thu, 02 Feb 2023 12:53 PM IST
विज्ञापन
Mahashivratri 2023 Date 18 March Puja Vidhi Know Importance Of Shiv Puja And Benefits in Hindi
महाशिवरात्रि 2023: - फोटो : amar ujala

हिंदू धर्म में महादेव की पूजा-उपासना का विशेष महत्व होता है। भगवान भोलेनाथ की आराधना का महापर्व महाशिवरात्रि फाल्गुन माह के कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि को मनाई जाती है। इस बार महाशिवरात्रि का पर्व 18 फरवरी को है। वैसे तो हर माह मासिक शिवरात्रि का व्रत और पूजा-पाठ किया जाता है लेकिन फाल्गुन माह की शिवरात्रि का खास महत्व होता है। शिवजी को प्रसन्न करने से लिए शास्त्रों में सोमवार, सावन का महीना, मासिक शिवरात्रि और महाशिवरात्रि का विशेष महत्व होता है। महाशिवरात्रि पर भोलेनाथ की विशेष पूजा आराधना की जाती है। इस दिन भगवान शिव को प्रसन्न करने के लिए  जलाभिषेक, रुद्राभिषेक, दुग्धाभिषेक और पंचामृत से भोलेनाथ का अभिषेक कर बिल्वपत्र, भांग, बेर,गाजर चढ़ाकर और पंचोपचार पूजन कर सुख-समृद्धि की कामना करते हैं।



यह भी पढ़ें-
MahaShivratri 2023: महाशिवरात्रि पर जलाभिषेक के दौरान न करें ये गलतियां, जानिए अभिषेक की सही विधि
MahaShivratri 2023: महाशिवरात्रि व्रत के दौरान भूल से भी न करें ये गलतियां, रूठ जाएंगे भगवान शिव
MahaShivratri 2023: महाशिवरात्रि पर करें रुद्र मंत्र का जाप,मिलेगी भोलेनाथ की कृपा, धन-धान्य से भरेगा घर

Mahashivratri 2023 Date 18 March Puja Vidhi Know Importance Of Shiv Puja And Benefits in Hindi
महाशिवरात्रि वॉलपेपर 2023 - फोटो : amar ujala
शिवजी को भांग क्यों अर्पित करते हैं?
शिवजी को बेलपत्र और भांग बहुत ही प्रिय होते हैं। शिवलिंग पर भांग चढ़ाने से हमारे मन के विकार और बुराइयां दूर होती हैं। भांग एक औषधि है,मान्यता हैं कि जब शिव जी ने विष का पान किया था तब जहर का जहर से उपचार करने  के लिए भांग के पत्ते देवताओं ने शिवजी पर चढ़ाए थे।

शनिदोष से मुक्ति के लिए चढ़ाएं शमी के पत्ते
आमतौर पर शमी के पत्ते शनिदेव को ही चढ़ाए जाते हैं, लेकिन ये पत्ते शिवलिंग पर भी चढ़ाए जाते हैं। रोज सुबह शिवलिंग पर गंगाजल चढ़ाएं और इसके बाद बिल्व के साथ ही शमी के पत्ते भी जरूर चढ़ाएं।ऐसा करने से भोलेनाथ के साथ-साथ शनिदेव की कृपा भी बनी रहेगी।
 
Mahashivratri 2023 Date 18 March Puja Vidhi Know Importance Of Shiv Puja And Benefits in Hindi
महाशिवरात्रि वॉलपेपर 2023 - फोटो : amar ujala
अकाल मृत्यु से रक्षा के लिए शिवलिंग पर चढ़ाएं दूर्वा
भगवान शिव के पुत्र गणेश जी को दूर्वा घास बहुत ही प्रिय होती है। ऐसे में शिव जी को भी यह दूर्वा चढ़ाया जाता है। शास्त्रों में दूर्वा यानी घास का बहुत महत्व बताया गया है।मान्यता है कि इसमें अमृत बसा है।  भगवान शिव को दूर्वा अर्पित करने से अकाल मृत्यु का भय दूर होता है।

धनलाभ के लिए अर्पित करें आम के पत्ते
भगवान शिव को आम के पत्ते अर्पित करने से वे अपने भक्तों का दुर्भाग्य दूर करते हैं,साथ ही धन-लाभ की संभावनाएं बनती हैं। जीवन में सुख-सौभाग्य आता है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
Mahashivratri 2023 Date 18 March Puja Vidhi Know Importance Of Shiv Puja And Benefits in Hindi
महाशिवरात्रि वॉलपेपर 2023 - फोटो : amar ujala
मन के विकार होंगे दूर
धतूरे का फल और पत्ता औषधि के रूप में भी काम आता है। शिव पुराण में वर्णित है कि शिवजी को धतूरा बहुत प्रिय है।ये पत्ते शिवलिंग पर चढ़ाने से भक्त के सभी बुरे विचार नष्ट होते हैं और सोच सकारात्मक बनती है।

ग्रहदोष निवारण
शास्त्रों में उल्लेख मिलता है कि पीपल पर त्रिदेवों का वास होता है। पीपल के पत्तों पर भगवान शिव का वास है।भगवान् शिव को पीपल के पत्ते अर्पित करने से ग्रहों के दोष दूर होते हैं और घर-परिवार में सुख-समृद्धि आती है।
 
विज्ञापन
Mahashivratri 2023 Date 18 March Puja Vidhi Know Importance Of Shiv Puja And Benefits in Hindi
महाशिवरात्रि वॉलपेपर 2023 - फोटो : amar ujala
कष्टों के निवारण के लिए
शिवलिंग पर आक का फूल भी अर्पित किया जाता है। आक का फूल और पत्ता दोनों ही भगवान भोलेनाथ को बेहद प्रिय है। मान्यता है कि जो भक्त भगवान शिव को आक के पुष्प और पत्ते अर्पित करते हैं। भगवान शिव उसके दैहिक,दैविक और भौतिक सभी तरह के कष्ट हर लेते हैं।

यह भी पढ़ें-
MahaShivratri 2023: महाशिवरात्रि पर जलाभिषेक के दौरान न करें ये गलतियां, जानिए अभिषेक की सही विधि
MahaShivratri 2023: महाशिवरात्रि व्रत के दौरान भूल से भी न करें ये गलतियां, रूठ जाएंगे भगवान शिव
MahaShivratri 2023: महाशिवरात्रि पर करें रुद्र मंत्र का जाप,मिलेगी भोलेनाथ की कृपा, धन-धान्य से भरेगा घर
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स,स्वास्थ्य संबंधी सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed