फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Maha Shivratri 2025: महाशिवरात्रि की पूजा से पहले अवश्य करें ये काम, भोलेनाथ की कृपा बनी रहेगी

Wed, 12 Feb 2025 06:27 AM IST
श्वेता सिंह धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: श्वेता सिंह Updated Wed, 12 Feb 2025 06:27 AM IST
सार

Mahashivratri 2025: हिंदू धर्म में महाशिवरात्रि का त्योहार भगवान शिव को समर्पित है। इस दिन भगवान शिव की आराधना करने से सभी इच्छाएं पूरी होती हैं। महाशिवरात्रि के अवसर पर कुछ विशेष उपाय करने से भगवान शिव की कृपा प्राप्त होती है, जिससे जीवन के सभी कार्य सफल होते हैं।

विज्ञापन
Maha Shivratri 2025 Complete These Work Before Worshiping Lord Bholenath
maha shivratri 2025 - फोटो : amarujala

Task to do before Mahashivratri: महाशिवरात्रि हिंदू धर्म का एक प्रमुख त्योहार है, जो भगवान शिव को समर्पित है। इस दिन भगवान शिव की विधिपूर्वक पूजा की जाती है और इसे बड़े उत्साह के साथ मनाया जाता है। मान्यता है कि इस दिन भक्ति भाव से की गई पूजा से भक्तों की सभी इच्छाएं पूरी होती हैं। यह पर्व भक्तों के लिए भगवान शिव की आराधना करने और उनकी कृपा प्राप्त करने का अवसर है। कहा जाता है कि महाशिवरात्रि के दिन भगवान शिव की पूजा करने से सभी पापों का नाश होता है और मोक्ष की प्राप्ति होती है। इस दिन की पूजा से मन को शांति मिलती है और यह आध्यात्मिक विकास में सहायक होती है। इस पर्व को मनाने से जीवन में सुख और समृद्धि का आगमन होता है।



Shani Dev : इन देवी-देवताओं के भक्तों से दूर रहते हैं शनिदेव, नहीं करते परेशान
Magh Month 2025: माघ माह में जरूर करें ये कार्य, पूरी होंगी सभी मनोकामना

Maha Shivratri 2025 Complete These Work Before Worshiping Lord Bholenath
maha shivratri 2025 - फोटो : freepik

महाशिवरात्रि 2025 पूजा का शुभ मुहूर्त
महाशिवरात्रि पर निशिता काल में पूजा का विशेष महत्व होता है। इस वर्ष निशिता पूजा का शुभ समय देर रात 12:09 बजे से 12:59 बजे तक रहेगा। यह समय तंत्र, मंत्र और सिद्धि के दृष्टिकोण से अत्यंत शुभ माना जाता है।

Maha Shivratri 2025 Complete These Work Before Worshiping Lord Bholenath
maha shivratri 2025 - फोटो : freepik

रात्रि के चार प्रहर में पूजा का समय
महाशिवरात्रि के दिन चार प्रहर की पूजा की जाती है। 
रात्रि प्रथम प्रहर पूजा समय - शाम 06:19 बजे से रात 09:26 बजे तक
रात्रि द्वितीय प्रहर पूजा समय - रात 09:26 बजे से देर रात 12:34 बजे तक, फरवरी 27
रात्रि तृतीय प्रहर पूजा समय - देर रात 12:34 बजे से 03:41 बजे तक, फरवरी 27
रात्रि चतुर्थ प्रहर पूजा समय - मध्य रात्रि 03:41 बजे से सुबह 06:48 बजे तब, फरवरी 27

विज्ञापन
विज्ञापन
Maha Shivratri 2025 Complete These Work Before Worshiping Lord Bholenath
maha shivratri 2025 - फोटो : freepik

इन बातों का ध्यान रखें
महाशिवरात्रि से पहले आपको अपना पूजा स्थल साफ कर लेना चाहिए। यदि आपके घर का पूजा स्थल या मंदिर साफ नहीं है, तो आपकी पूजा को सफल नहीं माना जाता। पूजा घर को एक पवित्र स्थान माना जाता है, इसलिए इसकी सफाई अत्यंत आवश्यक है। माना जाता है कि यदि घर का मंदिर गंदा है, तो वहां ईश्वर का वास नहीं होता और नकारात्मक ऊर्जा का प्रवाह भी होता है। महाशिवरात्रि से पहले सफाई करते समय कुछ विशेष नियमों का पालन अवश्य करें। आइए जानते हैं उन नियमों के बारे में 

विज्ञापन
Maha Shivratri 2025 Complete These Work Before Worshiping Lord Bholenath
maha shivratri 2025 - फोटो : adobe stock

मूर्तियों को साफ करते समय रखें ध्यान 
जब भी आप मंदिर की सफाई करें, तो पहले मूर्तियों और तस्वीरों को हटा दें, फिर सफाई का कार्य करें। सफाई के बाद, मूर्तियों को स्थापित करने से पहले उन्हें भी अच्छे से साफ करें। यह मान्यता है कि यदि आपका पूजा स्थल स्वच्छ रहता है, तो इससे घर में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है और जीवन में प्रगति होती है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स,स्वास्थ्य संबंधी सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed