फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Karwa Chauth 2020: करवा चौथ की पूजा इन पांच चीजों के बिना रह जाती है अधूरी

Tue, 03 Nov 2020 12:32 PM IST
विनोद शुक्ला धर्म डेस्क, अमर उजाला
धर्म डेस्क, अमर उजाला Published by: विनोद शुक्ला Updated Tue, 03 Nov 2020 12:32 PM IST
विज्ञापन
karwa chauth 2020 know importance of karwa chauth puja vidhi
करवा चौथ 2020:करवा चौथ व्रत वाले दिन शाम को चंद्रमा निकलने से लगभग एक घंटे पहले ही पूजा आरंभ कर देनी होती है।

कल यानी 04 नवंबर, बुधवार को करवा चौथ है। हिंदू पंचांग के अनुसार कार्तिक माह के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि पर करवा चौथ का व्रत रखा जाता है। इस बार मलमास का महीना पड़ने के कारण करवा चौथ देरी से आ रहा है। करवा चौथ व्रत सुहाहिन महिलाओं के लिए बहुत महत्व रखता है। करवा चौथ के दिन महिलाएं पूरे दिन उपवास रखती हैं और रात को चांद के निकलने का इंतजार करती हैं। चांद के निकलने पर पूजा और जल देकर अपने पति के हाथों से जल ग्रहण करती हैं। करवा चौथ में आसपास की सभी सुहागिन महिलाएं एक जगह पर एकत्रित होकर करवा माता की पूजा के साथ कथा सुनती हैं। करवा चौथ पूजा में कुछ चीजों का विशेष महत्व होता है।


Karwa Chauth 2020: करवा चौथ व्रत कल, जानिए पूजा विधि, महत्व और दिल्ली से देहरादून तक चांद निकलने का समय
karwa chauth 2020 know importance of karwa chauth puja vidhi
करवा चौथ 2020 - फोटो : Amar Ujala

करवा चौथ पर निर्जला व्रत रखना
करवा चौथ में पूरे दिन उपवास रखकर सुहागिन महिलाएं अपने पति की लंबी आयु और सुख समृद्धि की मनोकामना मांगती हैं। इसके लिए वे करवा चौथ का व्रत निर्जला रखती हैं। पूरे दिन इस व्रत को बिना कुछ खाएं-पीएं रखती हैं।

karwa chauth 2020 know importance of karwa chauth puja vidhi
करवा चौथ - फोटो : amar ujala

भगवान शिव और माता पार्वती की पूजा
पौराणिक मान्यता के अनुसार पति और सुख-सौभाग्य की वृद्धि के लिए इस दिन शिव परिवार के साथ-साथ चंद्रमा का पूजन भी करने का विधान है। इसलिए करवा चौथ पर मां पार्वती और भगवान शिव की आराधना करनी चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन
karwa chauth 2020 know importance of karwa chauth puja vidhi
करवा चौथ 2020
सरगी का उपहार :
सरगी करवा चौथ का व्रत रखने वाली महिला को उनकी सास के द्वारा दी जाती है। सरगी से ही करवा चौथ के व्रत का प्रारंभ माना गया है। इस सरगी में मिठाई, फल और मेवे आदि होते हैं जिसे सूर्योदय के समय बहू व्रत से पहले खाती हैं।
 
विज्ञापन
karwa chauth 2020 know importance of karwa chauth puja vidhi
karwa chauth
शिव-गौरी की मिट्टी की मूर्ति : करवा चौथ में पूजा के लिए मिट्टी से शिव, गौरी और गणेश जी की मूर्ति बनाई जाती है। माता गौरी को सिंदूर, बिंदी, चुन्नी तथा भगवान शिव को चंदन, पुष्प, वस्त्र आदि चढ़ाने का विधान है।
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स,स्वास्थ्य संबंधी सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed