Kamika Ekadashi 2023 Date And Puja Vidhi: प्रत्येक माह में दो एकादशी व्रत रखे जाते हैं। सावन माह के कृष्ण पक्ष की एकादशी को कामिका एकादशी के नाम से जाना जाता है। इस बार कामिका एकादशी व्रत 13 जुलाई को है। सावन माह में पड़ने वाली एकादशी तिथि की कई विशेषताएं होती हैं। इस दिन भगवान विष्णु के साथ ही तुलसी जी की भी विधि-विधान से पूजा की जाती है। इस व्रत को करने से भगवान विष्णु हर मनोकामना पूरी करते हैं। मान्यता है कि कामिका एकादशी का व्रत रखने वाले जातक को जीवन में किए गए समस्त पाप कर्मों से मुक्ति मिलती है और भगवान विष्णु का आशीर्वाद प्राप्त होता है। साथ ही व्यक्ति के जीवन में धन धान्य की कमी नहीं होती है। तो चलिए जानते हैं कामिका एकादशी की पूजा विधि और शुभ मुहूर्त के बारे में...
{"_id":"64ae3335d698fde5dd0438ed","slug":"kamika-ekadashi-2023-date-puja-vidhi-vrat-paran-shubh-muhurt-in-hindi-2023-07-12","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Kamika Ekadashi 2023: कामिका एकादशी व्रत आज, जानिए पूजा विधि, शुभ मुहूर्त और व्रत पारण का समय","category":{"title":"Festivals","title_hn":"त्योहार","slug":"festivals"}}
Kamika Ekadashi 2023: कामिका एकादशी व्रत आज, जानिए पूजा विधि, शुभ मुहूर्त और व्रत पारण का समय
Thu, 13 Jul 2023 07:41 AM IST
आशिकी पटेल
धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: आशिकी पटेल
Updated Thu, 13 Jul 2023 07:41 AM IST
विज्ञापन
कामिका एकादशी पूजा विधि और शुभ मुहूर्त
- फोटो : अमर उजाला
कामिका एकादशी पूजा विधि और शुभ मुहूर्त
- फोटो : iStock
कामिका एकादशी तिथि
- कामिका एकादशी की शुरुआत: 12 जुलाई को शाम 5 बजकर 59 मिनट से
- कामिका एकादशी का समापन: 13 जुलाई को शाम 6 बजकर 24 मिनट पर
कामिका एकादशी पूजा विधि और शुभ मुहूर्त
- फोटो : अमर उजाला
कामिका एकादशी पूजा मुहूर्त
- पहला पूजा मुहूर्त: 13 जुलाई को सुबह 05 बजकर 32 मिनट से सुबह 07 बजकर 16 मिनट तक।
- दूसरा शुभ मुहूर्त: 13 जुलाई को सुबह 10 बजकर 43 मिनट से दोपहर 03 बजकर 45 मिनट तक।
विज्ञापन
विज्ञापन
कामिका एकादशी पूजा विधि और शुभ मुहूर्त
- फोटो : istock
कामिका एकादशी व्रत पारण
- कामिका एकादशी व्रत का पारण समय: 14 जुलाई को सुबह 5 बजकर 33 से 8 बजकर 18 मिनट तक।
विज्ञापन
कामिका एकादशी पूजा विधि और शुभ मुहूर्त
- फोटो : iStock
कामिका एकादशी पूजा विधि
- कामिका एकादशी के दिन प्रातः काल जल्दी उठकर स्नान करने के बाद साफ कपड़े पहनें।
- सबसे पहले पूजा के मंदिर में दीपक जलाएं और व्रत का संकल्प लें। फिर पूजा की तैयारी शुरू करें।
- एक चौकी में पीला कपड़ा बिछाकर भगवान विष्णु की प्रतिमा या तस्वीर स्थापित करें।
- भगवान को फल, फूल, तिल, दूध, पंचामृत और तुलसी आदि अर्पित करें।
- तुलसी जरूर चढ़ाएं, क्योंकि तुलसी के बिना भगवान विष्णु की पूजा पूरी नहीं मानी जाती जाती है।
- इसके बाद कामिका एकादशी की व्रत कथा पढ़ें या सुनें और आखिर में आरती करें।