Sawan 2023: सावन का महीना भगवान भोलेनाथ को बहुत प्रिय है। कहा जाता है कि सावन में पूरे माह शिव जी मां पार्वती के साथ धरती पर विचरण करते हैं और अपने भक्तों की सभी मनोकामनाओं को पूरा करते हैं। यही वजह है कि इस इस पूरे माह में शिव भक्त विधि-विधान से पूजा करते हैं और अपने आराध्य देव को प्रसन्न करने की कोशिश करते हैं। शिव जी की कृपा दिलाने वाला सावन का महीना जल्द ही शुरू होने वाला है। शिव जी के प्रिय महीने की शुरुआत इस साल 4 जुलाई से हो रही है और इसका समापन 31 अगस्त को होगा। इस साल सावन दो महीने तक रहेगा। साथ ही इस बार सावन में 8 सोमवार पड़ रहे हैं, जो कि शिव पूजा के लिए बहुत शुभ माने जाते हैं, लेकिन सावन सोमवार के अलावा भी इस माह में कुछ तिथियां हैं, जो शिव जी को प्रसन्न करने के लिए बहुत खास मानी जा रही हैं। चलिए जनते हैं उन तिथियों के बारे में...
Sawan 2023: सावन में सोमवार के अलावा खास हैं ये तिथियां, महादेव की पूजा से होगी दोगुना पुण्यफल की प्राप्ति
सावन मासिक शिवरात्रि
प्रत्येक महीने में कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि के दिन मासिक शिवरात्रि का व्रत रखा जाता है। इस बार सावन दो महीने का है, इसलिए इस माह मासिक शिवरात्रि भी दो बार पड़ रही है। पहली मासिक शिवरात्रि 15 जुलाई, शनिवार को है। वहीं दूसरी 14 अगस्त, सोमवार को है। इस दिन व्रत और पूजा से शिव जी प्रसन्न होते हैं।
प्रदोष व्रत
हर माह में दो प्रदोष व्रत होता है, लेकिन इस बार सावन में 4 प्रदोष व्रत होने वाले हैं। प्रदोष व्रत में भगवान शिव जी की उपासना एवं वंदना की जाती है।
Sawan 2023: इस बार एक नहीं दो महीने का होगा सावन, वर्षों बाद बन रहा खास संयोग
सावन 2023 प्रदोष व्रत की तिथियां
- 14 जुलाई, शुक्रवार- प्रदोष व्रत
- 13 अगस्त, रविवार- प्रदोष व्रत
- 30 जुलाई, रविवार- प्रदोष व्रत
- 28 अगस्त, सोमवार- प्रदोष व्रत
सावन सोमवार
शिव जी की पूजा के लिए सावन माह के सोमवार सबसे उत्तम माने जाते हैं। इस बार सावन में कुल 8 सोमवार पड़ रहे हैं।