फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Mangla Gauri Vrat 2023: सावन का दूसरा मंगला गौरी व्रत कल, जानिए पूजा विधि और शुभ योग

Mon, 10 Jul 2023 12:32 PM IST
आशिकी पटेल धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: आशिकी पटेल Updated Mon, 10 Jul 2023 12:32 PM IST
विज्ञापन
sawan 2nd Mangla Gauri Vrat 2023 puja vidhi shubh yog and importance
सावन के दूसरे मंगला गौरी व्रत पर ऐसे करें पूजा - फोटो : अमर उजाला

Dusra Mangla Gauri Vrat 2023: कल यानी 11 जुलाई 2023 को सावन माह दूसरा मंगलवार है। सावन के सभी मंगलवार मां पार्वती को समर्पित हैं। इस दिन मंगला गौरी व्रत रखा जाता है। पहला मगला गौरी व्रत 4 जुलाई को था। अब 11 जुलाई को दूसरा मंगला गौरी व्रत रखा जा रहा है। इस दिन मां मंगला गौरी की विधि-विधान से पूजा की जाती है। मां मंगला गौरी आदि शक्ति माता पार्वती का ही मंगल रूप हैं। इन्हें मां दुर्गा के आठवें स्वरूप मां महागौरी के नाम से भी जाना जाता है। मंगला गौरी का व्रत अखंड सौभाग्य की प्राप्ति के लिए व्रत रखा जाता है। इसलिए विवाहित महिलाएं सावन में इस व्रत को विधि-विधान के साथ रखती हैं और मां मंगला गौरी की पूजा करती हैं। मंगला गौरी व्रत में विधि पूर्वक पूजा करने से अखंड सौभाग्य का आशीर्वाद प्राप्त होता है। साथ ही दांपत्य जीवन में प्रेम बना रहता है। चलिए जानते हैं मंगला गौरी व्रत और पूजा विधि के बारे में...   



Raksha Bandhan 2023: इस साल 2 दिन मनाया जाएगा रक्षाबंधन, जानिए भाई को राखी बांधने की सही तिथि और शुभ मुहूर्त 

sawan 2nd Mangla Gauri Vrat 2023 puja vidhi shubh yog and importance
सावन के दूसरे मंगला गौरी व्रत पर ऐसे करें पूजा - फोटो : pinterest

शुभ योग में है मंगला गौरी व्रत 
11 जुलाई को दूसरे मंगला गौरी व्रत वाले दिन चार अत्यंत शुभ योग का निर्माण हो रहा है। इस दिन पर सुकर्मा और धृति योग बन रहे हैं। इसके अलावा इस दिन सर्वार्थ सिद्धि योग व अमृत सिद्धि योग का भी निर्माण हो रहा है।

sawan 2nd Mangla Gauri Vrat 2023 puja vidhi shubh yog and importance
सावन के दूसरे मंगला गौरी व्रत पर ऐसे करें पूजा - फोटो : iStock

मंगला गौरी व्रत विधि
तीसरे मंगला गौरी व्रत वाले दिन सूर्योदय से पहले जाग कर स्नानादि करें और स्वच्छ वस्त्र धारण करें। फिर एक साफ लकड़ी की चौकी पर लाल रंग का वस्त्र बिछाकर उसपर मां पार्वती की प्रतिमा या तस्वीर स्थापित करें। इसके बाद व्रत का संकल्प करें और आटे से बना हुआ दीपक प्रज्वलित करें। धूप, नैवेद्य फल-फूल आदि से मां गौरी की पूजा करें।

विज्ञापन
विज्ञापन
sawan 2nd Mangla Gauri Vrat 2023 puja vidhi shubh yog and importance
सावन के दूसरे मंगला गौरी व्रत पर ऐसे करें पूजा - फोटो : iStock

आप पूजा में जो भी सामग्री जैसे सुहाग का सामान, फल, फूल, माला, मिठाई आदि जितनी भी चीजें अर्पित कर रही हैं, उनकी संख्या 16 होनी चाहिए। वहीं पूजा समाप्त होने के बाद मां गौरी की आरती करें और उनसे अखंड सौभाग्य के लिए प्रार्थना करें।

Sawan Pradosh Vrat 2023: इस दिन है सावन का पहला प्रदोष व्रत, जानें शुभ मुहूर्त, पूजा विधि और महत्व 

विज्ञापन
sawan 2nd Mangla Gauri Vrat 2023 puja vidhi shubh yog and importance
सावन के दूसरे मंगला गौरी व्रत पर ऐसे करें पूजा - फोटो : istock

मंगला गौरी व्रत का महत्व
ये व्रत पति की लंबी आयु के लिए रखा जाता है। कहा जाता है कि मंगला गौरी व्रत में विधि पूर्वक मां गौरी की पूजा करने से अखंड सौभाग्य का आशीर्वाद प्राप्त होता है और दांपत्य जीवन में अथाह प्रेम बना रहता है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स,स्वास्थ्य संबंधी सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed