फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

28 या 29 अक्तूबर, कब रखा जाएगा करवा चौथ? जानें सही तारीख, सरगी खाने से लेकर चांद निकलने तक का समय

Tue, 13 Oct 2026 01:57 PM IST
मेघा कुमारी धर्म डेस्क, अमर उजाला
धर्म डेस्क, अमर उजाला Published by: मेघा कुमारी Updated Tue, 13 Oct 2026 01:57 PM IST
सार

Karwa Chauth 2026: हर साल कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि को करवा चौथ का पर्व देशभर में मनाया जाता है। लेकिन 2026 में यह त्योहार कब मनाया जाएगा, आइए जानते हैं।

विज्ञापन
kab hai Karwa Chauth 2026 date shubh muhurat and sargi time in hindi
Karwa Chauth 2026 - फोटो : अमर उजाला AI

Karwa Chauth 2026: करवा चौथ का पर्व सुहागिन महिलाओं के लिए बेहद खास माना जाता है। इस दिन महिलाएं अपने पति की लंबी आयु, अच्छे स्वास्थ्य और वैवाहिक जीवन में सुख-समृद्धि की कामना के साथ निर्जला व्रत रखती हैं। यह पर्व कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि को मनाया जाता है। करवा चौथ पर महिलाएं सोलह श्रृंगार करके करवा माता की पूजा करती हैं और शाम को चंद्रमा के दर्शन करने के बाद व्रत का पारण करती हैं। इस व्रत की शुरुआत सुबह सरगी खाने से होती है, जिसके बाद महिलाएं पूरे दिन बिना अन्न-जल ग्रहण किए उपवास रखती हैं। ऐसे में साल 2026 में यह व्रत कब रखा जाएगा और इस दिन किन बातों का ध्यान रखना चाहिए, आइए जानते हैं।

Trending Videos
kab hai Karwa Chauth 2026 date shubh muhurat and sargi time in hindi
Karwa Chauth 2026 - फोटो : Freepik

करवा चौथ 2026 कब है?
पंचांग के अनुसार, साल 2026 में कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि 29 अक्तूबर को पड़ रही है। इस तिथि का आरंभ 29 अक्तूबर की रात 1 बजकर 6 मिनट पर होगा और इसका समापन उसी दिन रात 10 बजकर 9 मिनट पर होगा। ऐसे में उदयातिथि के आधार पर करवा चौथ का व्रत गुरुवार, 29 अक्तूबर 2026 को रखा जाएगा। 

kab hai Karwa Chauth 2026 date shubh muhurat and sargi time in hindi
Karwa Chauth 2026 - फोटो : freepik

करवा चौथ पर सरगी खाने का समय
करवा चौथ के दिन सरगी का विशेष महत्व होता है। इस पर्व में महिलाएं सूर्योदय से पहले सरगी ग्रहण करके व्रत की शुरुआत करती हैं। साल 2026 में सरगी खाने के लिए सुबह 3:30 बजे से 5:30 बजे के बीच का समय रखा जा सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
kab hai Karwa Chauth 2026 date shubh muhurat and sargi time in hindi
Karwa Chauth 2026 - फोटो : freepik

करवा चौथ पूजा का शुभ मुहूर्त
करवा चौथ के दिन पूजा के लिए शुभ मुहूर्त का विशेष महत्व माना जाता है। साल 2026 में पूजा का शुभ समय शाम 5 बजकर 38 मिनट से 6 बजकर 56 मिनट तक बताया जा रहा है। इस दौरान महिलाएं करवा माता की पूजा कर सकती हैं।

विज्ञापन
kab hai Karwa Chauth 2026 date shubh muhurat and sargi time in hindi
Karwa Chauth 2026 - फोटो : adobe stock

करवा चौथ 2026 पर चांद कब निकलेगा?
करवा चौथ के व्रत में चंद्रमा के दर्शन का विशेष महत्व होता है। पंचांग के अनुसार, 29 अक्तूबर 2026 को चंद्रोदय रात करीब 8 बजकर 17 मिनट पर होने की संभावना है। इसके बाद आप अपने व्रत का पारण कर सकती हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स,स्वास्थ्य संबंधी सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed