Jyeshtha Purnima Upay 2023: इस साल ज्येष्ठ माह की पूर्णिमा 3 जून 2023 को है। इस तिथि को जेठ पूर्णिमा या जेठ पूर्णमासी भी कहा जाता है। हिंदू धर्म में पूर्णिमा तिथि का विशेष महत्व माना जाता है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार इस दिन पूजा, जप-तप और स्नान-दान आदि किया जाता है। इस साल ज्येष्ठ पूर्णिमा तिथि की शुरुआत 3 जून, शनिवार को सुबह 11 बजकर 16 मिनट से हो रही है। ये तिथि अगले दिन 4 जून रविवार को सुबह 09 बजकर 11 मिनट पर समाप्त होगी। ऐसे में 3 जून से ज्येष्ठ पूर्णिमा तिथि लग रही है और 4 जून को सुबह खत्म हो रही है, इसलिए 3 जून को पूर्णिमा व्रत रखा जाएगा। वहीं अगले दिन 4 जून, रविवार के दिन स्नान-दान किया जाएगा। इस दिन पूजा अर्चना के साथ कुछ उपाय करने से विशेष लाभ प्राप्त होंगे। चलिए जानते हैं कि शुभ फल की प्राप्ति के लिए ज्येष्ठ पूर्णिमा पर कौन से उपाय करने चाहिए...
Jyeshtha Purnima 2023: ज्येष्ठ पूर्णिमा पर करें ये उपाय, प्रसन्न होंगी मां लक्ष्मी और घर में आएगी सुख-समृद्धि
इन चीजों का करें दान
ज्येष्ठ पूर्णिमा के दिन स्नान के बाद चंद्रमा से जुड़ी चीजों का दान करना चाहिए। इस दिन किसी ब्राह्मण को सफेद वस्त्र, शक्कर, चावल, दही, चांदी, सफेद फूल, मोती आदि का दान करें। ऐसा करने से चंद्रमा मजबूत होता है और जीवन में सुख-समृद्धि आती है।
मां लक्ष्मी की पूजा
ज्येष्ठ पूर्णिमा के दिन धन की देवी मां लक्ष्मी की प्रतिमा पर 11 कौड़ियां चढ़ाएं और हल्दी से तिलक करें। अगले दिन इन कौड़ियों को एक लाल कपड़े में बांधकर धन की तिजोरी में रख दे। जहां आप अपना धन रखते हैं। ऐसा करने से मां लक्ष्मी की कृपा प्राप्त होगी और घर में कभी भी धन की कमी नहीं रहेगी।
World Environment Day 2023: विश्व पर्यावरण दिवस पर अपनी राशि के अनुसार लगाएं पौधे, बदल सकता है भाग्य
पीपल के पेड़ की पूजा
कहा जाता है कि ज्येष्ठ पूर्णिमा के दिन पीपल के वृक्ष में मां लक्ष्मी का आगमन होता है। ऐसे में इस दिन सुबह स्नान के बाद पीपल के पेड़ पर कुछ मीठा चढ़ाएं और जल अर्पित करें। इससे मां लक्ष्मी की कृपा प्राप्त होगी।
स्नान और दान
कहा जाता है कि ज्येष्ठ पूर्णिमा पर स्नान और दान करने से पुण्य की प्राप्ति होती है। ऐसे में आप इस दिन स्नान और पूजा के बाद जरुरतमंदों को दान जरूर करें।