Chaturmas 2025: हर साल आषाढ़ मास के शुक्ल पक्ष की ग्यारहवीं तिथि पर देवशयनी एकादशी मनाई जाती है। इस दिन से भगवान विष्णु चार मास की योग निद्रा में जाते हैं जिसके बाद चातुर्मास लगता है। आसान शब्दों में कहा जाए, तो विष्णु जी के योग निद्रा में जाने से लेकर उठने तक की अवधि चातुर्मास कहलाती हैं। चूंकि देव सोए होते हैं, इसलिए सृष्टि का संचालन महाकाल के हाथों में होता है।
{"_id":"68661f94a80c61e39b0edf52","slug":"kab-se-hai-chaturmas-2025-know-chaturmas-do-and-don-ts-in-hindi-2025-07-03","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Chaturmas 2025: 6 जुलाई से शुरू हो रहा है चातुर्मास, जानें क्या करें और क्या न करें","category":{"title":"Festivals","title_hn":"त्योहार","slug":"festivals"}}
Chaturmas 2025: 6 जुलाई से शुरू हो रहा है चातुर्मास, जानें क्या करें और क्या न करें
Thu, 03 Jul 2025 11:49 AM IST
मेघा कुमारी
धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: मेघा कुमारी
Updated Thu, 03 Jul 2025 11:49 AM IST
सार
Chaturmas 2025: इस बार 6 जुलाई 2025 को देवशयनी एकादशी है। ऐसे में चातुर्मास भी इसी दिन से मान्य होगा। कहते हैं कि चातुर्मास होने पर घर में किसी भी तरह का शुभ कार्य नहीं करना चाहिए अन्यथा आर्थिक समस्याएं होने लगती हैं।
विज्ञापन
Chaturmas 2025
- फोटो : Adobe Stock
Chaturmas 2025
- फोटो : Adobe Stock
चातुर्मास में क्या नहीं करना चाहिए
- चातुर्मास में शादी-विवाह, भूमि पूजन, मुंडन व तिलक समारोह जैसे शुभ कार्य नहीं करने चाहिए। यह अशुभ होता है।
- चातुर्मास में विष्णु जी माता लक्ष्मी के साथ योग निद्रा में होते हैं, जिसके साथ सभी देवी-देवता भी योग निद्रा में जाते हैं। इसलिए किसी भी नए काम की शुरुआत नहीं करनी चाहिए। इससे उसके सफल होने की संभावना कम होती है।
Devshayani Ekadashi 2025: देवशयनी एकादशी पर राशि अनुसार करें ये उपाय, करियर सहित आर्थिक स्थिति में होगा सुधार
Chaturmas 2025
- फोटो : Adobe Stock
- चातुर्मास की शुरुआत से लेकर समापन तक केवल सात्विक भोजन ग्रहण करें। इस अवधि में तामसिक चीजों का सेवन नहीं करना चाहिए।
- इस दौरान महिला का अपमान, बच्चों से मारपीट, झूठ, छल, कपट और ईर्ष्या जैसी आदतों से दूर रहें।
- चातुर्मास में घर से बहु या बेटी को विदा नहीं करना चाहिए। यह अशुभ हो सकता है।
Sawan 2025 Lucky Rashiyan: सावन में इन राशि वालों की चमकेगी किस्मत, महादेव बरसाएंगे विशेष कृपा
विज्ञापन
विज्ञापन
Chaturmas 2025
- फोटो : Adobe Stock
चातुर्मास में क्या करें
डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।
- चातुर्मास में महादेव की पूजा करनी चाहिए।
- आप मंत्र साधना और भजन-कीर्तन कर सकते हैं।
- चातुर्मास में दान जैसे पुण्य कार्य करना कल्याणकारी होता है।
- इस समय तप करने से जीवन में शुभ परिणामों की प्राप्ति होती है।