फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Kalashtami 2025: इस दिन रखा जाएगा मासिक कालाष्टमी व्रत, जानें शुभ योग, पूजा मुहूर्त और महत्व

Sat, 18 Jan 2025 10:02 PM IST
ज्योति मेहरा धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: ज्योति मेहरा Updated Sat, 18 Jan 2025 10:02 PM IST
सार

वर्ष 2025 के पहले मासिक कालाष्टमी व्रत के दिन शुभ योग का निर्माण हो रहा है। इस बार माघ महीने के कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि को मासिक कालाष्टमी व्रत रखा जाएगा। आइए जानते हैं इस व्रत का महत्व और पूजा का शुभ मुहूर्त...
 

विज्ञापन
january masik kalashtami 2025 date muhurat shubh yoga significance of kalashtami
मासिक कालाष्टमी व्रत - फोटो : Amar Ujala
Kalashtami 2025 Date: कालाष्टमी व्रत हर महीने के कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि को मनाया जाता है। यह व्रत प्रत्येक महीने में केवल एक बार आता है। इस दिन भक्त काल भैरव की आराधना करते हैं। काल भैरव को तंत्र और मंत्र के देवता के रूप में माना जाता है। उनकी पूजा से नकारात्मक ऊर्जा समाप्त होती है और काल भैरव की कृपा प्राप्त होती है। वर्ष 2025 के पहले मासिक कालाष्टमी व्रत के दिन शुभ योग का निर्माण हो रहा है। इस बार माघ महीने के कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि को मासिक कालाष्टमी व्रत रखा जाएगा। आइए जानते हैं इस व्रत का महत्व और पूजा का शुभ मुहूर्त...


मासिक कालाष्टमी व्रत की तिथि 
पंचांग के अनुसार, माघ मास की कृष्ण अष्टमी तिथि का आरंभ 21 जनवरी को दोपहर 12:39 बजे होगा और यह 22 जनवरी को दोपहर 3:18 बजे समाप्त होगी। उदयातिथि के अनुसार, मासिक कालाष्टमी व्रत 21 जनवरी (मंगलवार) को रखा जाएगा।
 

Surya Dev Ke Upay: सूर्यदेव को प्रसन्न करने के लिए रविवार को करें ये उपाय, हर इच्छा होगी पूरी

january masik kalashtami 2025 date muhurat shubh yoga significance of kalashtami
मासिक कालाष्टमी पूजा मुहूर्त - फोटो : freepik
मासिक कालाष्टमी पूजा मुहूर्त
ब्रह्म मुहूर्त: सुबह 5:27 से 6:20 बजे तक
अभिजित मुहूर्त: दिन के 12:11 से 12:54 बजे तक
राहुकाल: दोपहर 3:12 से 4:32 बजे तक
अमृत काल: दोपहर 04:23 से शाम 06:11 बजे तक
 

Mauni Amavasya 2025: मौनी अमावस्या पर करें ये अचूक उपाय, पूरी होंगी सभी मनोकामना

january masik kalashtami 2025 date muhurat shubh yoga significance of kalashtami
योग और नक्षत्र - फोटो : freepik
योग और नक्षत्र
व्रत के दिन धृति योग प्रातःकाल से शुरू होकर 22 जनवरी को सुबह 3:50 बजे तक रहेगा। इसके बाद शूल योग शुरू होगा। इस दिन चित्रा नक्षत्र प्रातःकाल से रात 11:36 बजे तक रहेगा, जिसके बाद स्वाति नक्षत्र रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
january masik kalashtami 2025 date muhurat shubh yoga significance of kalashtami
व्रत का धार्मिक महत्व - फोटो : amar ujala
व्रत का धार्मिक महत्व
धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, मासिक कालाष्टमी व्रत रखने वाले भक्तों की महाकाल स्वयं रक्षा करते हैं। काल भैरव की कृपा से व्यक्ति अकाल मृत्यु के भय से मुक्त हो जाता है। उनकी उपासना करने से रोग, दोष, और नकारात्मक शक्तियों से सुरक्षा मिलती है।
विज्ञापन
january masik kalashtami 2025 date muhurat shubh yoga significance of kalashtami
कालाष्टमी पूजा विधि - फोटो : freepik
कालाष्टमी पूजा विधि
कालाष्टमी व्रत के दिन भगवान काल भैरव की पूजा विधि में प्रातः स्नान और पूजा स्थल का शुद्धिकरण करने के बाद व्रत का संकल्प लें। पूजा में काल भैरव की मूर्ति या चित्र पर काले वस्त्र अर्पित कर, फूल, बेलपत्र, काले तिल, धूप, दीप और कपूर से पूजा करें। इसके बाद भैरव चालीसा का पाठ और "ॐ कालभैरवाय नमः" मंत्र का 108 बार जाप करें। भगवान को मिष्ठान्न, पंचामृत और फल का भोग लगाकर आरती करें। इस दिन काले कुत्तों को रोटी या दूध खिलाना शुभ माना जाता है। व्रत का पारण अगले दिन ब्राह्मणों और जरूरतमंदों को दान देकर करें।



डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स,स्वास्थ्य संबंधी सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed