Navratri Kalash Visarjan 2023: इस बार शारदीय नवरात्रि 15 अक्तूबर 2023 से आर्म्भ हो चुक है और इसका समापन 23 अक्तूबर 2023 को हो रहा है । देवी दुर्गा की शक्ति-आराधना का ये पर्व हम सभी के लिए बहुत खास है। यह त्योहार माता रानी की पूजा-अर्चना के लिए समर्पित है। नवरात्रि में माता रानी के नौ स्वरूपों की पूजा की जाती है। मंदिर से लेकर पूजा पंडाल व घर-बाहर हर जगह नवरात्रि की धूम रहती है। धार्मिक मान्यता है कि नवरात्रि में नियमानुसार पूजा करने से माता रानी की कृपा बनी रहती है। इस दौरान भक्तजनों द्वारा उपवास भी किए जाते हैं। कुछ लोग इस दौरान अखंड ज्योत भी जलाते हैं। कहते हैं कि अखंड ज्योत जलते रहने से घर में कलह या झगड़े नहीं होते और वातावरण शांत बना रहता है। वहीं नवरात्रि के पहले दिन कलश की स्थापना करना बेहद शुभ माना जाता है। लेकिन, क्या आप जानते हैं कि नवरात्रि के बाद इस कलश और उस पर रखें नारियल का क्या होता है। इसी कड़ी में आइए जानते हैं कि नवरात्रि के बाद कलश और नारियल का क्या करना है।
Navratri 2023: शारदीय नवरात्रि के बाद कलश पर रखे नारियल से करें ये काम, माता रानी होंगी प्रसन्न
धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: मेघा कुमारी
Updated Sat, 21 Oct 2023 10:14 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन