फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Hartalika Teej 2025: हरतालिका तीज पर क्या है सरगी का शुभ समय? जानें मुहूर्त

Mon, 25 Aug 2025 11:08 AM IST
ज्योति मेहरा धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: ज्योति मेहरा Updated Mon, 25 Aug 2025 11:08 AM IST
सार

हरतालिका तीज व्रत की शुरुआत से पहले सरगी करने का विधान है। वहीं इस व्रत का समापन पारण के साथ किया जाता है। ऐसे में आइए जानते हैं कि इस साल हरतालिका तीज व्रत के लिए सरकी का शुभ समय क्या रहने वाला है और इस दौरान किन चीजों का सेवन करना चाहिए।

विज्ञापन
hartalika teej vrat sargi time 2025 hartalika teej sargi me kya khana chahiye
हरतालिका तीज सरगी का समय - फोटो : अमर उजाला

Hartalika Teej Sargi Time: हरतालिका तीज का व्रत सुहागिन महिलाओं के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण और शुभ माना जाता है। महिलाएं पति की लंबी उम्र और अखंड सौभाग्य के लिए व्रत और भगवान शिव और माता पार्वती की पूजा करती हैं। इस व्रत को करने से सुखमय दांपत्य जीवन का आशीर्वाद मिलता है। इसे कठिनतम व्रतों में से एक माना जाता है, क्योंकि इस दिन निर्जला उपवास रखा जाता है। हरतालिका तीज व्रत की शुरुआत से पहले सरगी करने का विधान है। वहीं इस व्रत का समापन पारण के साथ किया जाता है। ऐसे में आइए जानते हैं कि इस साल हरतालिका तीज व्रत के लिए सरकी का शुभ समय क्या रहने वाला है और इस दौरान किन चीजों का सेवन करना चाहिए।



Hartalika Teej Fast: किन महिलाओं को नहीं रखा चाहिए हरतालिका तीज का व्रत? जानें नियम
Hartalika Teej 2025: 26 अगस्त को हरतालिका तीज, जानिए व्रत का महत्व, पूजनविधि और पौराणिक कथा

Trending Videos
hartalika teej vrat sargi time 2025 hartalika teej sargi me kya khana chahiye
सरगी में क्या खाएं क्या नहीं? - फोटो : Adobe stock

सरगी में क्या खाएं क्या नहीं?

  • तीज और करवा चौथ जैसे उपवासों में सरगी का बड़ा महत्व माना जाता है। सरगी के साथ ही व्रत का आरंभ होता है, जिसमें मिष्ठान, मेवा होता है। इसे प्रसाद के रूप में ग्रहण किया जाता है, जिसके बाद व्रत शुरू होता है। 


Teej Vrat: देशभर में 7 तरह की मनाई जाती हैं तीज, जानिए हरतालिका तीज से लेकर कजरी तीज तक सबके विधान

hartalika teej vrat sargi time 2025 hartalika teej sargi me kya khana chahiye
सरगी में क्या खाएं क्या नहीं? - फोटो : Adobe stock
  • सरगी में नमक युक्त भोजन से बचना चाहिए। सरगी में आप ताजे मौसमी फल, जूस, नारियल पानी मेवे, मिठाई, खीर आदि ले सकती हैं।
  • सरगी करने से पहले महिलाओं को स्नान आदि करके भगवान के समक्ष हाथ जोड़कर व्रत का संकल्प लेना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
hartalika teej vrat sargi time 2025 hartalika teej sargi me kya khana chahiye
हरतालिका तीज सरगी का समय - फोटो : adobe stock

हरतालिका तीज सरगी का समय
हरतालिका तीज व्रत में सरगी के लिए ब्रह्म मुहूर्त को सबसे शुभ माना जाता है। आप भोर में सूर्योदय से पहले सरगी कर सकती हैं। इस दिन ब्रह्म मुहूर्त सुबह 4:27 बजे से 5:12 बजे तक रहने वाला है। इस दौरान आप सरगी ग्रहण कर सकती हैं। इसके असला हरतालिका तीज व्रत का पारण चतुर्थी तिथि पर सुबह ब्रह्म मुहूर्त में किया जाता है।

विज्ञापन
hartalika teej vrat sargi time 2025 hartalika teej sargi me kya khana chahiye
हरतालिका तीज का महत्व - फोटो : adobe stock

हरतालिका तीज का महत्व
हरतालिका तीज पर महिलाएं मिट्टी से शिव-पार्वती की प्रतिमा बनाकर उन्हें पूजती हैं। यही नहीं पति की लंबी उम्र, तरक्की, सेहत, संतान प्राप्ति के लिए निर्जला व्रत भी रखती है, जिसका पारण अगले दिन सूर्योदय के बाद किया जाता है। पौराणिक मान्यताओं के मुताबिक यह दिन शिव-पार्वती के मिलन का प्रतीक है, इसलिए उनकी उपासना रिश्तों में समझ, विश्वास और प्रेम का संचार होता है।



डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स,स्वास्थ्य संबंधी सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed