फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Ganesh Chaturthi 2025: गणपति बप्पा को चढ़ाएं ये भोग, हर संकट होगा दूर, आएगी समृद्धि

Sun, 24 Aug 2025 04:44 PM IST
श्वेता सिंह धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: श्वेता सिंह Updated Sun, 24 Aug 2025 04:44 PM IST
सार

Ganesh Chaturthi Bhog: मान्यता है कि अगर गणेश जी को उनके प्रिय भोग अर्पित किए जाएं तो वे शीघ्र प्रसन्न होते हैं और अपने भक्तों पर कृपा बरसाते हैं। इस वर्ष गणेश चतुर्थी 27 अगस्त 2025, बुधवार को मनाई जाएगी।

विज्ञापन
Ganesh Chaturthi 2025 This Ganesh Festival, Make Bappa Happy with These Favourite Prasad Items
गणेश जी के प्रिय भोग - फोटो : amarujala

Ganesh Chaturthi 2025 Bhog: गणेश चतुर्थी का पर्व हर साल श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया जाता है। यह दिन भगवान गणेश के जन्मोत्सव के रूप में भाद्रपद शुक्ल पक्ष की चतुर्थी को मनाया जाता है। गणपति बप्पा को विघ्नहर्ता और सिद्धिदाता कहा जाता है, यानी जो जीवन की बाधाएं दूर करते हैं और सफलता का मार्ग प्रशस्त करते हैं। मान्यता है कि अगर गणेश जी को उनके प्रिय भोग अर्पित किए जाएं तो वे शीघ्र प्रसन्न होते हैं और अपने भक्तों पर कृपा बरसाते हैं। इस वर्ष गणेश चतुर्थी 27 अगस्त 2025, बुधवार को मनाई जाएगी। आइए जानते हैं कि बप्पा को कौन-कौन से भोग अर्पित करने से घर में सुख, समृद्धि और शांति बनी रहती है। 


Ganesh Chaturthi 2025: गणेश चतुर्थी पर ग्रहों का विशेष संयोग, इन राशि वालों का शुरू होगा गोल्डन टाइम
Ganesh Chaturthi 2025: इन 5 राशियों पर बरसेगी बप्पा की कृपा, मिलेगा धन, सफलता और शांति

 

 

Ganesh Chaturthi 2025 This Ganesh Festival, Make Bappa Happy with These Favourite Prasad Items
गणेश जी को 21 मोदक चढ़ाने से घर में कभी धन और अन्न की कमी नहीं होती। - फोटो : instagram

मोदक 
गणपति बप्पा का सबसे प्रिय भोग मोदक माना जाता है। इसे विशेष रूप से चावल के आटे या मैदे से बनाया जाता है, जिसमें नारियल, गुड़ और सूखे मेवों की मीठी भरावन होती है। मोदक को घी में पकाया जाता है या भाप में। ऐसा कहा जाता है कि गणेश जी को 21 मोदक चढ़ाने से घर में कभी धन और अन्न की कमी नहीं होती।

Ganesh Chaturthi 2025 This Ganesh Festival, Make Bappa Happy with These Favourite Prasad Items
मोतीचूर के लड्डू चढ़ाने से भगवान गणेश सभी मनोकामनाएं पूर्ण करते हैं - फोटो : instagram

मोतीचूर के लड्डू
मोतीचूर के छोटे-छोटे बूंदी से बने लड्डू भी बप्पा को बहुत प्रिय हैं। ये लड्डू खासकर गणेश चतुर्थी के अवसर पर अर्पित किए जाते हैं। मान्यता है कि मोतीचूर के लड्डू चढ़ाने से भगवान गणेश सभी मनोकामनाएं पूर्ण करते हैं और घर में सुख-समृद्धि बढ़ती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Ganesh Chaturthi 2025 This Ganesh Festival, Make Bappa Happy with These Favourite Prasad Items
पूरन पोली का भोग घर में शांति और समृद्धि लेकर आता है। - फोटो : Adobe stock

पूरन पोली 
गणेश उत्सव में महाराष्ट्र में पूरन पोली का विशेष स्थान होता है। यह मीठी रोटी चने की दाल, गुड़ और जायफल-इलायची के मिश्रण से बनाई जाती है। इसे घी लगाकर भगवान गणेश को अर्पित किया जाता है। माना जाता है कि पूरन पोली का भोग घर में शांति और समृद्धि लेकर आता है।

विज्ञापन
Ganesh Chaturthi 2025 This Ganesh Festival, Make Bappa Happy with These Favourite Prasad Items
खीर अर्पित करने से परिवार में सुख, सौहार्द और प्रसन्नता बनी रहती है। - फोटो : instagram

खीर 
बप्पा को मीठा अति प्रिय है और खीर उनका एक और पसंदीदा भोग है। चावल या साबूदाने से बनी खीर में दूध, चीनी और सूखे मेवे डाले जाते हैं। गणेश चतुर्थी के दिन बप्पा को खीर अर्पित करने से परिवार में सुख, सौहार्द और प्रसन्नता बनी रहती है।
इन भोगों को शुद्ध भाव, श्रद्धा और नियमपूर्वक अर्पित करना अत्यंत फलदायक होता है। ये सिर्फ स्वाद नहीं, बल्कि हमारे प्रेम और समर्पण का प्रतीक होते हैं, जो गणपति बप्पा तक सीधा पहुंचता है। इस गणेश चतुर्थी पर आप भी इन भोगों से बप्पा को प्रसन्न करें और अपने जीवन में सुख, शांति और समृद्धि का आशीर्वाद पाएं।



डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स,स्वास्थ्य संबंधी सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed