फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Hartalika Teej 2024: हरतालिका तीज पर शिव-पार्वती के इन मंत्रों का करें जाप, सुख-सौभाग्य में होगी वृद्धि

Fri, 06 Sep 2024 10:21 AM IST
मेघा कुमारी धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: मेघा कुमारी Updated Fri, 06 Sep 2024 10:21 AM IST
सार

Hartalika Teej 2024 Mantra: हर साल भाद्रपद माह के शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि को हरतालिका तीज का उपवास रखा जाता है। इस साल 6 सितंबर 2024 को हरतालिका तीज मनाई जा रही है। 

विज्ञापन
Hartalika Teej 2024 Shiv Parvati Mantra Puja Muhurat For Happy Married Life In Hindi
Hartalika Teej 2024 - फोटो : freepik

Hartalika Teej Mantra: हर साल भाद्रपद माह के शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि को हरतालिका तीज का उपवास रखा जाता है। इस साल 6 सितंबर 2024 को हरतालिका तीज मनाई जा रही है। इस दिन महिलाएं पति की लंबी उम्र और परिवार की सुख-समृद्धि के लिए निर्जला उपवास रखती हैं, जिसका पारण अगले दिन ब्राह्ममुहूर्त में किया जाता है।



हरतालिका तीज व्रत, जो मुख्य रूप से बिहार और पूर्वी उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्सों में रखा जाता है। ये दिन शिव-पार्वती की पूजा को समर्पित है। इस तिथि पर व्रती महिलाएं भगवान शिव की आराधना करते हुए अखंड सौभाग्य की कामना करती है। वहीं विवाह योग्य युवतियां भी मनचाहे वर के लिए उपवास करती हैं।

इस साल हरतालिका तीज पर कई शुभ योग बन रहे हैं, जिनमें  शुक्ल योग का नाम विशेष रूप से शामिल है। यह योग रात 10 बजकर 14 मिनट तक रहेगा। इस योग में गौरी-शंकर को फूल, मिठाई और फल अर्पित करना शुभ होता है। इस दौरान महादेव की पूजा में कुछ खास मंत्रों का जाप करने से व्रत का पूर्ण फल प्राप्त होता है, और हर मनोकामना पूरी होती है। ऐसे में आइए इन मंत्रों को जानते हैं।

Hartalika Teej 2024 Shiv Parvati Mantra Puja Muhurat For Happy Married Life In Hindi
Hartalika Teej 2024 - फोटो : अमर उजाला

मनचाहे वर की प्राप्ति के लिए 
हे गौरी शंकर अर्धांगिनी यथा त्वं शंकर प्रिया।
तथा माम कुरु कल्याणी कांतकांता सुदुर्लाभाम्।।
 

Hartalika Teej 2024 Shiv Parvati Mantra Puja Muhurat For Happy Married Life In Hindi
Hartalika Teej 2024 - फोटो : अमर उजाला

पति की दीघार्यु के लिए मंत्र
नमस्त्यै शिवायै शर्वाण्यै सौभाग्यं संतति शुभा।
प्रयच्छ भक्तियुक्तानां नारीणां हरवल्लभे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Hartalika Teej 2024 Shiv Parvati Mantra Puja Muhurat For Happy Married Life In Hindi
Hartalika Teej 2024 - फोटो : अमर उजाला

सौभाग्य प्राप्ति मंत्र
देहि सौभाग्यं आरोग्यं देहि मे परमं सुखम्।
पुत्र-पौत्रादि समृद्धि देहि में परमेश्वरी।।

विज्ञापन
Hartalika Teej 2024 Shiv Parvati Mantra Puja Muhurat For Happy Married Life In Hindi
Hartalika Teej 2024 - फोटो : अमर उजाला

शिव के प्रिय मंत्र
ॐ नमः शिवाय।
नमो नीलकण्ठाय।
ॐ पार्वतीपतये नमः।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स,स्वास्थ्य संबंधी सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed