फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Hariyali Teej 2025: पहली बार रखने जा रही हैं हरियाली तीज का व्रत? जान लें सभी नियम और पूजा विधि

Fri, 13 Jun 2025 11:54 AM IST
ज्योति मेहरा ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: ज्योति मेहरा Updated Fri, 13 Jun 2025 11:54 AM IST
सार

मान्यता है कि हरियाली तीज का व्रत रखने और उपवास करने से वैवाहिक जीवन में सुख-समृद्धि आती है।इस दिन भगवान शिव और माता पार्वती की विशेष पूजा की जाती है। आइए जानते हैं नव विवाहित महिलाओं के किस बात का ध्यान रखना चाहिए।

विज्ञापन
Hariyali Teej Vrat 2025 Date Puja Vidhi Shubh Muhurat Niyam Hariyali Teej Vrat Kab Hai
हरियाली तीज - फोटो : Freepik

Hariyali Teej 2025: हरियाली तीज का पर्व हिन्दू संस्कृति में अत्यंत पावन माना जाता है। इस दिन भगवान शिव और माता पार्वती की विशेष पूजा की जाती है। सावन मास के शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि को मनाया जाने वाला यह पर्व विशेष रूप से महिलाओं के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण होता है। इस दिन वे पूरे श्रद्धा-भाव से उपवास रखती हैं और शिव-पार्वती का स्मरण करती हैं। मान्यता है कि इस उपवास के करने से वैवाहिक जीवन में सुख-समृद्धि आती है।



Gupt Navratri 2025: गुप्त नवरात्रि में नहीं करने चाहिए ये काम, रुष्ट हो सकती हैं माता
Sawan Masik Shivratri 2025: सावन में कब रखा जाएगा मासिक शिवरात्रि का व्रत? जानें तिथि, मुहूर्त और महत्व
Pradosh Vrat 2025: जून के आखिरी प्रदोष पर करें ये एक उपाय, पति की लंबी उम्र का मिलेगा आशीर्वाद
First Sawan Somwar 2025: कब रखा जाएगा सावन का पहला सोमवार व्रत? जानें तिथि और पूजा का शुभ मुहूर्त

Hariyali Teej Vrat 2025 Date Puja Vidhi Shubh Muhurat Niyam Hariyali Teej Vrat Kab Hai
हरियाली तीज 2024 की तिथि - फोटो : adobe

हरियाली तीज 2024 की तिथि
पंचांग के अनुसार, इस साल श्रावण मास में शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि का प्रारंभ 26 जुलाई की रात 10:41 बजे से होगा और इसका समापन 27 जुलाई की रात 10:42 बजे होगा। ऐसे में 27 जुलाई 2025, रविवार को हरियाली तीज का पर्व मनाया जाएगा। 

Touching Feet: भूलकर भी नहीं छूने चाहिए इन लोगों के पैर, आशीर्वाद की जगह मिल सकते हैं विपरीत प्रभाव
Pradosh Vrat: पहली बार करने जा रहे हैं प्रदोष व्रत? जानें पूजा विधि से लेकर उद्यापन तक के नियम

Hariyali Teej Vrat 2025 Date Puja Vidhi Shubh Muhurat Niyam Hariyali Teej Vrat Kab Hai
पूजन सामग्री की सूची - फोटो : Freepik

पूजन सामग्री की सूची
हरियाली तीज की पूजा के लिए कुछ विशेष सामग्री की आवश्यकता होती है, जैसे- पूजा वेदी, पीले रंग का वस्त्र, केले के पत्ते, कच्चा सूत, बेलपत्र, धतूरा, भांग, शमी पत्र, जनेऊ, सुपारी, कलश, अक्षत, दूर्वा, तेल, घी, कपूर, अबीर, गुलाल, नारियल, चंदन, गौ-दूध, गंगाजल, दही, चीनी, शहद और पंचामृत। इसके अलावा, माता पार्वती को अर्पण के लिए हरे रंग की साड़ी, सोलह श्रृंगार और सुहाग की सामग्री जैसे सिंदूर, चूड़ियां, बिंदी, मेहंदी, कंघी, इत्र आदि रखे जाने चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन
Hariyali Teej Vrat 2025 Date Puja Vidhi Shubh Muhurat Niyam Hariyali Teej Vrat Kab Hai
पहली बार व्रत रखने वाली महिलाएं ऐसे करें तैयारी - फोटो : freepik

पहली बार व्रत रखने वाली महिलाएं ऐसे करें तैयारी

यदि आप नव विवाहित हैं और पहली बार हरियाली तीज का व्रत रखने जा रही हैं, तो इस दिन ब्रह्म मुहूर्त में उठकर स्नान करने के बाद हरे वस्त्र धारण करें। इसके बाद सोलह श्रृंगार करें। पूजा की चौकी पर पीले कपड़े को बिछाकर भगवान शिव और माता पार्वती की प्रतिमा स्थापित करें। फिर पारंपरिक विधि से पूजन करें। हरियाली तीज की कथा का श्रवण या पाठ करना भी शुभ माना जाता है। अंत में आरती करें और घर के बुजुर्गों का आशीर्वाद लें। व्रत के दौरान संयम का पालन करते हुए सात्विक आहार लें और ब्रह्मचर्य का पालन करें।
विज्ञापन
Hariyali Teej Vrat 2025 Date Puja Vidhi Shubh Muhurat Niyam Hariyali Teej Vrat Kab Hai
dhyan - फोटो : adobe stock

भगवान शिव का पूजन मंत्र
शम्भवाय च मयोभवाय च नमः शंकराय च मयस्कराय च नमः शिवाय च शिवतराय च।।
ईशानः सर्वविध्यानामीश्वरः सर्वभूतानां ब्रम्हाधिपतिमहिर्बम्हणोधपतिर्बम्हा शिवो मे अस्तु सदाशिवोम।।


 

डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स,स्वास्थ्य संबंधी सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed