फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Sawan Masik Shivratri 2025: सावन में कब रखा जाएगा मासिक शिवरात्रि का व्रत? जानें तिथि, मुहूर्त और महत्व

Fri, 13 Jun 2025 07:14 AM IST
ज्योति मेहरा ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: ज्योति मेहरा Updated Fri, 13 Jun 2025 07:14 AM IST
सार

सनातन संस्कृति में सावन माह को अत्यंत पवित्र और शुभ माना गया है। यह महीना विशेष रूप से भगवान शिव की उपासना के लिए समर्पित होता है। आइए जानते हैं कि इस साल सावन में मासिक शिवरात्रि का व्रत किस दिन रखा जाएगा।

विज्ञापन
Sawan shivratri 2025 date time shubh muhurat sawan ki shivratri kab hai 2025
Sawan Masik Shivratri 2025 - फोटो : adobe stock

Sawan Masik Shivratri 2025 Date And Time: सनातन संस्कृति में सावन माह को अत्यंत पवित्र और शुभ माना गया है। यह महीना विशेष रूप से भगवान शिव की उपासना के लिए समर्पित होता है। इस दौरान लोग व्रत, जलाभिषेक, रुद्राभिषेक और मंत्र जाप करते हैं और भोलेनाथ की कृपा प्राप्त करते हैं। सावन में आने वाली मासिक शिवरात्रि का विशेष महत्व है, क्योंकि इसे शिवभक्तों के लिए अत्यंत फलदायी माना गया है। इस दिन शिव-पार्वती की पूजा विशेष रूप से करने से जीवन में सुख-शांति, वैवाहिक जीवन में खुशहाल रहती है। ऐसे में आइए जानते हैं कि इस साल सावन में मासिक शिवरात्रि का व्रत किस दिन रखा जाएगा।



First Sawan Somwar 2025: कब रखा जाएगा सावन का पहला सोमवार व्रत? जानें तिथि और पूजा का शुभ मुहूर्त
Ashadh Month Ekadashi 2025: आषाढ़ माह में किस-किस दिन रखा जाएगा एकादशी व्रत? जानें तिथि
Touching Feet: भूलकर भी नहीं छूने चाहिए इन लोगों के पैर, आशीर्वाद की जगह मिल सकते हैं विपरीत प्रभाव

Sawan shivratri 2025 date time shubh muhurat sawan ki shivratri kab hai 2025
सावन मासिक शिवरात्रि 2025 की तिथि - फोटो : adobe stock

सावन मासिक शिवरात्रि 2025 की तिथि
दृक पंचांग के अनुसार सावन मास की कृष्ण चतुर्दशी तिथि का प्रारम्भ 23 जुलाई को सुबह 04:39 बजे होगा और इसका समापन 24 जुलाई को रात 02:28 बजे होगा। उदया तिथि के अनुसार शिवरात्रि का व्रत 23 जुलाई, बुधवार को रखा जाएगा।

Ashadh Month Ekadashi 2025: आषाढ़ माह में किस-किस दिन रखा जाएगा एकादशी व्रत? जानें तिथि
Somvar Ke Upay: शांति और समृद्धि पाने के लिए सोमवार के दिन शिवजी को चढ़ाएं ये आठ पवित्र चीजें
Raviwar Upay: भगवान सूर्य को अर्पित करें ये पवित्र पुष्प, पाएं तेज, आरोग्य और दिव्य लोकों की प्राप्ति

Sawan shivratri 2025 date time shubh muhurat sawan ki shivratri kab hai 2025
पूजा का शुभ मुहूर्त - फोटो : adobe stock

पूजा का शुभ मुहूर्त
सावन शिवरात्रि की रात्रि में भगवान शिव की पूजा का विशेष मुहूर्त 24 जुलाई की रात 12:07 बजे से 12:48 बजे तक का है। इस दौरान कुल 41 मिनट की अवधि को शिव पूजन के लिए सर्वोत्तम माना गया है। इस समय रात्रि जागरण, शिव नाम का जाप, और बेलपत्र, दूध, गंगाजल से शिवलिंग का अभिषेक करना विशेष फलदायक होता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Sawan shivratri 2025 date time shubh muhurat sawan ki shivratri kab hai 2025
पारण का समय - फोटो : freepik

पारण का समय
सावन शिवरात्रि व्रत का पारण 24 जुलाई को किया जाएगा। इस दिन पारण का समय सुबह 05:38 बजे का है। इस व्रत को करने से वैवाहिक जीवन में सामंजस्य और प्रेम बना रहता है। साथ ही यह दिन जीवन के कष्टों को दूर करने, रोगों से मुक्ति और सौभाग्य प्राप्ति के लिए भी अत्यंत लाभकारी माना गया है।

Kanwar Yatra 2025: कांवड़ यात्रा पर जाते समय रखें इन बातों का खास ध्यान, बचें बड़ी गलतियों से
Shaniwar Ke Upay: शनिवार को पीपल पूजन का क्या है महत्व, जानें जीवन की बाधाओं को दूर करने वाले उपाय

विज्ञापन
Sawan shivratri 2025 date time shubh muhurat sawan ki shivratri kab hai 2025
धार्मिक महत्व - फोटो : adobe stock

धार्मिक महत्व
पौराणिक मान्यताओं के अनुसार सावन मास की शिवरात्रि के दिन ही भगवान शिव और देवी पार्वती का पुनः मिलन हुआ था। इस दिन विधिवत व्रत और पूजन करने से शिवजी शीघ्र प्रसन्न होते हैं और भक्तों को मनोवांछित फल प्रदान करते हैं। 


 

डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स,स्वास्थ्य संबंधी सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed