फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Gupt Navratri 2025: आज से शुरू गुप्त नवरात्रि, इस दौरान भूलकर भी नहीं करने चाहिए ये काम

Thu, 26 Jun 2025 11:10 AM IST
ज्योति मेहरा ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: ज्योति मेहरा Updated Thu, 26 Jun 2025 11:10 AM IST
सार

गुप्त नवरात्रि विशेष रूप से साधकों और तांत्रिक साधनाओं से जुड़े लोगों के लिए अत्यंत फलदायी मानी जाती है। इस वर्ष आषाढ़ मास की गुप्त नवरात्रि 26 जून से 4 जुलाई 2025 तक मनाई जाएगी।

विज्ञापन
Gupt Navratri 2025 date things to avoid during gupt navratri days wishes come true
गुप्त नवरात्रि में भूलकर भी न करें ये गलतियां - फोटो : adobe stock

Gupt Navratri 2025: हिंदू धर्म में नवरात्रि का पर्व विशेष श्रद्धा और भक्ति के साथ मनाया जाता है। वर्ष में कुल चार बार नवरात्रि आती है. इनमें से दो को 'प्रकट नवरात्रि' और दो को 'गुप्त नवरात्रि' कहा जाता है। प्रकट नवरात्रियों में मां दुर्गा के नौ स्वरूपों की विधिपूर्वक पूजा की जाती है, जबकि गुप्त नवरात्रि तंत्र साधना और 10 महाविद्याओं की उपासना के लिए जानी जाती है। गुप्त नवरात्रि विशेष रूप से साधकों और तांत्रिक साधनाओं से जुड़े लोगों के लिए अत्यंत फलदायी मानी जाती है। इस वर्ष आषाढ़ मास की गुप्त नवरात्रि आज से यानी 26 जून से 4 जुलाई 2025 तक मनाई जाएगी।



First Sawan Somwar 2025: कब रखा जाएगा सावन का पहला सोमवार व्रत? जानें तिथि और पूजा का शुभ मुहूर्त
Som Pradosh Vrat 2025: कब है आषाढ़ माह का पहला प्रदोष व्रत ? यहां जानें तिथि और पूजा मुहूर्त
Touching Feet: भूलकर भी नहीं छूने चाहिए इन लोगों के पैर, आशीर्वाद की जगह मिल सकते हैं विपरीत प्रभाव

Gupt Navratri 2025 date things to avoid during gupt navratri days wishes come true
गुप्त नवरात्रि में भूलकर भी न करें ये गलतियां - फोटो : freepik

गुप्त नवरात्रि में भूलकर भी न करें ये गलतियां
तामसिक भोजन का परहेज करें

इस दौरान मांसाहार, लहसुन-प्याज और शराब जैसे तामसिक आहार पूरी तरह से वर्जित माने जाते हैं। शुद्ध सात्विक भोजन ही ग्रहण करें।
 

Gupt Navratri 2025 date things to avoid during gupt navratri days wishes come true
गुप्त नवरात्रि में भूलकर भी न करें ये गलतियां - फोटो : amar ujala
ज्वार न बोएं
सामान्य नवरात्रि में घटस्थापना के समय ज्वार बोने की परंपरा होती है, लेकिन गुप्त नवरात्रि में इसे वर्जित माना गया है। ऐसा करना पुण्य की जगह पाप का कारण बन सकता है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
Gupt Navratri 2025 date things to avoid during gupt navratri days wishes come true
गुप्त नवरात्रि में भूलकर भी न करें ये गलतियां - फोटो : adobe
रौद्र रूप की मूर्ति या तस्वीर न लगाएं
मां के उग्र या रौद्र रूपों की तस्वीर गुप्त नवरात्रि के दौरान पूजन स्थल पर न लगाएं। इससे साधना में विघ्न आ सकता है।

दक्षिण दिशा की यात्रा न करें
गुप्त नवरात्रि के दौरान दक्षिण दिशा की यात्रा को अशुभ माना जाता है। संभव हो तो इस दिशा में जाने से बचें।
 
विज्ञापन
Gupt Navratri 2025 date things to avoid during gupt navratri days wishes come true
गुप्त नवरात्रि में भूलकर भी न करें ये गलतियां - फोटो : freepik
गुप्त नवरात्रि की साधना बेहद शक्तिशाली मानी जाती है, लेकिन इसके साथ ही यह अनुशासन और सावधानी की भी मांग करती है। जो साधक विधिवत और नियमपूर्वक इसका पालन करते हैं, उन्हें मां दुर्गा की विशेष कृपा प्राप्त होती है।
 

Touching Feet: भूलकर भी नहीं छूने चाहिए इन लोगों के पैर, आशीर्वाद की जगह मिल सकते हैं विपरीत प्रभाव


 
डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है। 

 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स,स्वास्थ्य संबंधी सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed