फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Hariyali Teej 2023: कुंवारी लड़कियां इस विधि से करें हरियाली तीज का व्रत, जल्द मिलेगा मनचाहा वर

Fri, 18 Aug 2023 04:08 PM IST
आशिकी पटेल धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: आशिकी पटेल Updated Fri, 18 Aug 2023 04:08 PM IST
विज्ञापन
Hariyali Teej 2023 Date Vrat Rules And Puja Vidhi For Unmarried Girls In Hindi
कुंवारी लड़कियां भी रखना चाहती हैं हरियाली तीज का व्रत, तो ध्यान रखें ये बातें - फोटो : iStock

Hariyali Teej Vrat And Rules: सावन माह में शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि पर हरियाली तीज का त्योहार मनाया जाता है। इस साल ये व्रत 19 अगस्त 2023 को है। ये व्रत सुहागिन महिलाओं के लिए बहुत महत्व रखता है। इस दिन सुहागिनें अपने पति की लंबी उम्र और सुखी जीवन के लिए व्रत रखती हैं। दिनभर निर्जला व्रत रखकर महिलाएं भगवान शंकर और माता पार्वती की पूजा करती हैं।

कई जगहों पर हरियाली तीज का व्रत केवल विवाहित महिलाएं ही नहीं बल्कि कुंवारी लड़कियां भी रखती हैं। कहा जाता है कि यदि अविवाहित लड़कियां इस व्रत को विधि पूर्वक करती हैं तो उन्हें अच्छा और मनचाहा वर मिलता है। पौराणिक मान्यता है कि माता पार्वती के कहने पर शिव जी ने आशीर्वाद दिया था कि जो भी कुंवारी कन्या इस व्रत को रखेगी उसके विवाह में आने वाली बाधाएं दूर होंगी। साथ ही मनचाहा व्रत मिलेगा। 

Hariyali Teej 2023: सबसे पहले किसने रखा था हरियाली तीज का व्रत? जानें क्यों मनाया जाता है यह पर्व 

Hariyali Teej 2023 Date Vrat Rules And Puja Vidhi For Unmarried Girls In Hindi
कुंवारी लड़कियां भी रखना चाहती हैं हरियाली तीज का व्रत, तो ध्यान रखें ये बातें - फोटो : istock

यदि आप भी अच्छे वर की प्राप्ति के लिए ये व्रत रख रहीं हैं तो कुछ बातों का खास ध्यान रखें ताकि आपकी भी मनोकामना पूर्ण हो सके। आइए जानते हैं कुंवारी लड़कियों के लिए हरियाली तीज व्रत के नियम... 

Hariyali Teej 2023 Date Vrat Rules And Puja Vidhi For Unmarried Girls In Hindi
कुंवारी लड़कियां भी रखना चाहती हैं हरियाली तीज का व्रत, तो ध्यान रखें ये बातें - फोटो : istock

यदि कुंवारी लड़कियां हरियाली तीज का व्रत रख रही हैं तो इस दिन सबसे पहले सुबह जल्दी उठें और स्नान करने के बाद साफ कपड़े पहनें। कोशिश करें कि इस दिन हरे रंग का ही वस्त्र पहनें। फिर पूजा करें। 

Hariyali Teej 2023: हरियाली तीज पर बन रहे 3 शुभ योग, शिव-गौरी की पूजा से होगी दोगुना फल की प्राप्ति 

विज्ञापन
विज्ञापन
Hariyali Teej 2023 Date Vrat Rules And Puja Vidhi For Unmarried Girls In Hindi
कुंवारी लड़कियां भी रखना चाहती हैं हरियाली तीज का व्रत, तो ध्यान रखें ये बातें - फोटो : iStock

इसके बाद शिव जी और मां पार्वती का नाम लेकर व्रत का संकल्प करें। संकल्प के बाद अपना व्रत शुरू करें। यदि आप निर्जला व्रत का संकल्प लेती हैं तो पूरे दिन पानी का भी सेवन न करें। 

विज्ञापन
Hariyali Teej 2023 Date Vrat Rules And Puja Vidhi For Unmarried Girls In Hindi
कुंवारी लड़कियां भी रखना चाहती हैं हरियाली तीज का व्रत, तो ध्यान रखें ये बातें - फोटो : iStock

पूरे दिन श्रद्धा भाव से व्रत रखें और शाम के समय शिव-पार्वती की पूजा करें। पूजा के दौरान माता पार्वती को सिन्दूर चढ़ाएं और सुहाग की सामग्री अर्पित करें। वहीं शिव जी के मंत्रों का जाप करें या शिव पुराण का पाठ करें।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स,स्वास्थ्य संबंधी सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed