फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Happy Sawan 2024 Wishes: आज से सावन पर्व की हुई शुरुआत, अपने दोस्तों और रिश्तेदारों को भेजें ये शुभकामना संदेश

Mon, 22 Jul 2024 05:37 AM IST
मेघा कुमारी धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: मेघा कुमारी Updated Mon, 22 Jul 2024 05:37 AM IST
सार

Happy Sawan 2024 Wishes: शिव भक्तों के लिए आज का दिन बेहद खास है, क्योंकि आज यानी 22 जुलाई 2024 से सावन माह की शुरुआत हो चुकी है। 

विज्ञापन
Happy Sawan 2024 Wishes, Messages, Quotes, Images, Facebook & WhatsApp status
Happy Sawan 2024 Wishes - फोटो : अमर उजाला

सारे दुख सारे कष्ट सारे रोग भाग जाते हैं


जब सावन में बाबा भोलेनाथ जाग जाते हैं।
सावन की हार्दिक शुभकामनाएं

 

Happy Sawan 2024 Wishes: शिव भक्तों के लिए आज का दिन बेहद खास है, क्योंकि आज यानी 22 जुलाई 2024 से सावन माह की शुरुआत हो चुकी है। ये माह महादेव की पूजा अर्चना को समर्पित है। हर साल की तरह इस बार भी सावन माह शुभ योग से भरा है। माह की शुरुआत सोमवार से होने के कारण इस दिन को बेहद शुभ माना गया है। इस दौरान प्रीति योग, आयुष्मान योग और स्वार्थ सिद्ध योग का भी निर्माण हो रहा है। मान्यता है कि इन योग में शिव जी की पूजा आराधना करने पर मनचाहे परिणामों की प्राप्ति होती हैं।

सावन के पहले सोमवार को व्रत रखने का भी विधान है। इस उपवास को रखने से जीवन में सुख-समृद्धि बनी रहती है। वहीं आज से कांवड़ यात्रा की भी शुरुआत हो रही है, जिसका समापन सावन शिवरात्रि पर होगा। सावन का ये महीना प्रेम और हरियाली का प्रतीक है। इस माह में हरे रंग का विशेष महत्व माना गया है। सावन का ये पवित्र महीना शिव भक्तों के लिए बेहद खास होता है। ऐसे में आप अपने दोस्तों, रिश्तेदारों और शिव भक्तों को ये शुभकामना संदेश भेजकर एक दूसरे को बधाइयां दे सकते हैं।

Happy Sawan 2024 Wishes, Messages, Quotes, Images, Facebook & WhatsApp status
Happy Sawan 2024 Wishes - फोटो : अमर उजाला

सत्य शिव हैं, अनंत शिव हैं
अनादि शिव हैं, ओंकार शिव हैं
शिव ही ब्रह्म, शिव ही शक्ति हैं।
सावन की हार्दिक शुभकामनाएं

Happy Sawan 2024 Wishes, Messages, Quotes, Images, Facebook & WhatsApp status
Happy Sawan 2024 Wishes - फोटो : अमर उजाला

समय की चाल है
शिव अपने भक्तों की ढाल है
पल में बदल दे जो सृष्टि को
वो महाकाल है
सावन सोमवार की शुभकामनाएं

विज्ञापन
विज्ञापन
Happy Sawan 2024 Wishes, Messages, Quotes, Images, Facebook & WhatsApp status
Happy Sawan 2024 Wishes - फोटो : अमर उजाला

शिव की बनी रहे आप पर छाया
पलट दे जो आपकी किस्मत की काया
मिले आपको वो सब अपनी जिंदगी में
जो कभी किसी ने भी न पाया।
सावन की हार्दिक शुभकामनाएं

विज्ञापन
Happy Sawan 2024 Wishes, Messages, Quotes, Images, Facebook & WhatsApp status
Happy Sawan 2024 Wishes - फोटो : अमर उजाला

भोले आएं आपके द्वार
भर दें जीवन में खुशियों की बहार
न रहे जीवन में कोई दुख
हर ओर फैल जाए सुख ही सुख।
सावन की हार्दिक शुभकामनाएं

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स,स्वास्थ्य संबंधी सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed